ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, सड़कों पर चलने लगी किश्तियां

अहमदाबादः लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गुजरात में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। गुजरात का वडोदरा शहर पूरी तरह से तलाब में तब्दील हो गया है और रेल, यातायात और हवाई सेवाएं भी ठप्प हो गई हैं। अचानक हुई भारी बारिश ने सारे राज्य का नक्शा बदल कर रख दिया है।वहीं, गुजरात के नाडिया में हो रही तेज बारिश से अंडर पास पानी में डूबने से यातायात ठप है।

वडोदरा में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वडोदरा में 14 घंटे में 18 इंच बारिश दर्ज की गई। जलभराव के चलते लोगों के वाहन सड़कों में फंस गए हैं। हालात को देखते हुए डीएम ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को आज (गुरुवार) बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में बारिश का असर रेल और हवाई यातायात पर भी देखने को मिला है। वडोदरा एयरपोर्ट को बंद किया गया है तो वहीं, रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के बाद कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने बुधवार को वडोदरा में हुई बारिश और वहां के हालात का जायजा लेने गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल ऑफिस पहुंचे। सीएम रुपाणी ने आपातकालीन सेवाओं को लेकर बैठक की। इसके साथ ही आपातकालीन हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने 24 घंटे एक्टिव रहने वाले इमरजेंसी कंट्रोल रूम को शुरू किया।

वडोदरा में एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसें लोगों को रेस्क्यू किया। वडोदरा के अलावा गुजरात के अहमदाबाद में भी बारिश ने शहर को टापू बना दिया है, सड़कों पर सैलाब आ गया। कई इलाकों में बारिश का पानी घुटनों तक आ गया है। मध्य गुजरात के कई शहरों में मूसलाधार बारिश से शहरों में जलभराव है। नदी और नाले उफान पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button