Breaking
दक्षिण या उत्तर भारत… कहां से हुई मंगलसूत्र की शुरुआत? सियासी घमासन के बीच जानिए इसका इतिहास 261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो… भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स! विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा! रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ

युवक ने अपनी बहन को वीडियो कॉल करके गले में फंदा डाला और खुदकुशी कर ली 

जशपुर जिले का 25 साल का रिजवान अपनी बहन को वीडियो कॉल करके मैं मर जाऊंगा यही बातें कह रहा था। दूसरी तरफ बहन, चीख रही थी भाई को समझाने की कोशिश कर रही थी। पलंग पर कुर्सी रखकर तैश में आकर रिजवान पंखे से फंदा बांध रहा था और अपनी गर्दन उसमें डाल चुका था, तभी उसका पैर फिसला कुर्सी पलंग से नीचे गिर गई। फंदा गर्दन में कस गया, वहीं युवक की मौत हो गई।

यह मंजर एक बहन अपनी आंखों से वीडियो कॉल पर देखती रह गई, चंद सेकंड्स में सब कुछ तबाह हो गया। बहन  ने अपने घर वालों को बताया। उसे लगा था भाई मजाक कर रहा है, उसे डरा रहा है, मगर अब सब खत्म हो गया। भाई की मौत देख चुकी बहन ने परिजनों और पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी लोग जब तक घर आते, रिजवान की जान जा चुकी थी। ये वारदात पत्थलगांव के बिलाइटांगर इलाके की है। वार्ड नंबर 11 में रहने वाला रिजवान शराब के नशे में था। गुरुवार को नशे की हालत में रिजवान ने सुसाइड की धमकी देते हुए अपनी बहन को वीडियो कॉल किया था और उसके बाद यह घटना हुई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने किसी प्रकार के तनाव और पैसों की दिक्कत जैसी बातों से भी इंकार किया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से इस घटना क्रम के बारे में बयान लिए जाएंगे, पोस्टमार्टम से भी मौत के कारणों का पता लगेगा।

दक्षिण या उत्तर भारत… कहां से हुई मंगलसूत्र की शुरुआत? सियासी घमासन के बीच जानिए इसका इतिहास     |     261 लोकसभा सीटों पर त्रिकोणीय फाइट, जिनसे तय होगा दिल्ली के सत्ता का सिंहासन     |     लाल जोड़ा पहन हाथों में मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, मंडप था तैयार, तभी पता चला दूल्हा तो…     |     भांजे की शादी में सिर पर मटकी रख नाच रहा था मामा, अचानक गिरा और हो गई मौत     |     वो फिल्म, जिसके लिए डायरेक्टर ने वरुण धवन को एक हफ्ते तक सोने नहीं दिया, हो गया था ऐसा हाल     |     आज भी देश के अमीर क्रिकेटर्स में शुमार हैं सचिन, इतनी है दौलत, देते हैं इतना टैक्स     |     इजराइल विरोध पर गूगल की सख्ती, फिर 20 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता     |     अगले महीने एपल इवेंट में होगा बड़ा धमाका, लॉन्च होंगे ये नए मॉडल्स!     |     विकट संकष्टी चतुर्थी पर इस मुहूर्त में चंद्रमा को दें अर्घ्य, बरसेगी बप्पा की कृपा!     |     रफा पर मंडरा रहे खतरे के बादल, इजराइल के आगे रेड क्रॉस ने भी खड़े किए हाथ     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें