ब्रेकिंग
Make in India Security Breach: स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के साथ खिलवाड़; सप्लायर कंपनी पर HAL की सख्... Surat Police Bravery: सूरत पुलिस ने दिखाई दरियादिली; जहर खाने वाले युवक को 7वीं मंजिल से सुरक्षित बच... Mamata Banerjee FIR: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ बयान के मामले में कोलकाता में दर्ज हुई FIR Bikram Majithia vs Sanjay Singh: सुप्रीम कोर्ट से मजीठिया को झटका; मानहानि मामले में अतिरिक्त गवाह ब... Jammu-Kashmir Border Alert: घुसपैठ की साजिश! कठुआ सेक्टर में जैश आतंकियों की सक्रियता, हाई अलर्ट पर ... Supreme Court on Officer Dispute: रोहिणी सिंदूरी और डी रूपा मौदगिल विवाद; SC ने जस्टिस कुरियन जोसेफ ... PM Modi 12 Years: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों का कार्यकाल 'जनकल्याण और सुशासन' का प्रतीक ... Uttarakhand Accident News: पिथौरागढ़ की दारमा घाटी में कार पर गिरी चट्टान, 2 पर्यटकों की मौत; 3 गंभी... Kainchi Dham Mela: कैंची धाम स्थापना दिवस पर उमड़ेगी लाखों की भीड़, भारी वाहनों पर रोक और ट्रैफिक एडवा... Bihar Politics: बीजेपी ने उपेंद्र कुशवाहा को दिया बड़ा झटका? विधान परिषद में जगह नहीं मिलने से बढ़ी सि...
मनोरंजन

राम-सीता के किरदार में पहली बार नजर आएगा ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण का चमत्कारी अवतार

इन दिनों अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिल्म सुपर 30 के चलते हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल साबित हो रही है। फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर से अपने अलग अंदाज और किरदार में नजर आए अपने इस किरदार से वो दर्शकों का दिल जीतने में सफल साबित हुए। लेकिन हम उनके फैंस के लिए एक खास खबर लेकर आए हैं।

बताते चलें कि खबर है कि ऋतिक रोशन, डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में राम का किरदार निभाने वाले हैं। ये माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म नितेश का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, खबर है कि ऋतिक ने इसमें काम करने के लिए हां कह दिया है। माना जा रहा है कि नितेश तिवारी और रवि उदयवर द्वारा बनाई जा रही ये फिल्म लाइव-एक्शन ट्राइलॉजी होगी, जिसे 3डी में शूट किया जाएगा। इसके आगे खबर ये भी है कि इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। साथ ही इसका बजट लगभग 500 करोड़ माना जा रहा है, अल्लू अरविन्द, नामित मल्होत्रा और मधु मंतेना इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इससे कई बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।

लेकिन अभी फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गई। खबर ये भी है कि प्रोड्यूस मधु मंतेना सीता के किरदार में दीपिका पादुकोण को कास्ट करना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ये ऋतिक और दीपिका की साथ में पहली फिल्म होगी। बता दें कि ऋतिक रोशन अभी अपनी सुपरहीरो फिल्म कृष 4 पर काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल स्टेज पर है, इसके अलावा आप ऋतिक रोशन को टाइगर श्रॉफ से फिल्म वॉर में भिड़ते देखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button