Breaking
चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार यूं मिले दिल से दिल... पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट

कलियासोत नदी पर ब्रिज तैयार, 50 से अधिक कॉलोनियों के लोगों को होगा फायदा

भोपाल । राजधानी भोपाल के उप नगर कोलार में कलियासोत नदी पर करीब 6 करोड़ रुपए से ब्रिज बनकर तैयार है। पेवर ब्लॉक और लाइटिंग का काम पूरा होते ही ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। संभवत: मार्च में ब्रिज से ट्रैफिक की शुरुआत कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कोलार के मेन रोड से करीब 30 प्रतिशत ट्रैफिक कम हो जाएगा।
जेके हॉस्पिटल के पास कलियासोत नदी पर ब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है। एप्रोच रोड बनाने, पेवर लॉक और लाइटिंग लगाने का कुछ काम बाकी है, जो चल रहा है। इसके बाद ब्रिज से ट्रैफिक शुरू होगा। हालांकि, नवंबर में इसे शुरू करने की पूरी तैयारी थी, लेकिन एप्रोच रोड व कुछ अन्य खामियों के कारण ब्रिज का लोकार्पण नहीं हो पाया था।
16 महीने में पूरा होना था, लेकिन नहीं हो पाया
ब्रिज के निर्माण की शुरुआत मार्च 2019 में हुई थी और इसे 16 महीने में बन जाना था। यानी जुलाई 2020 तक ब्रिज से ट्रैफिक की शुरू होना था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से ब्रिज का काम नहीं हो सका। वहीं, 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण भी काम नहीं हो पाया। इससे प्रोजेक्ट करीब दो साल लेट हो गया है।
12 मीटर चौड़ा और 75 मीटर लंबा है ब्रिज
सीपीए (राजधानी परियोजना प्रशासन) ब्रिज का निर्माण करा रहा है। ब्रिज की चौड़ाई 12 मीटर है, जबकि 75 मीटर इसकी लंबाई है। यह 5 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है।
ब्रिज शुरू होने से ये फायदा
ब्रिज से ट्रैफिक शुरू होने के बाद कोलार की करीब 50 कॉलोनी के लोगों को फायदा होगा। जेके हॉस्पिटल के आसपास, नयापुरा, दानिशकुंज, विनीत कुंज, ललिता नगर समेत आसपास के क्षेत्र की कॉलोनियों के लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा। कोलार रोड जाने की बजाय लोग ब्रिज होते हुए गुरुकुलम आ जाएंगे और यहां से बंसल हॉस्पिटल होते हुए शाहपुरा से एमपी नगर, बिट्ठन मार्केट, हबीबगंज रेल्वे स्टेशन जा सकेंगे। इससे कोलार के मेन रोड से ट्रैफिक का दबाव 30 प्रतिशत तक कम हो जाएगा।
अभी यह है स्थिति
चूना भट्टी से गेहूंखेड़ा तक मेन रोड है। जहां पर ट्रैफिक का खासा दबाव रहता है। खासकर सुबह 10 से 11.30 बजे तक एवं शाम 5 से 7.30 बजे तक हजारों गाडिय़ां गुजरती हैं। इस दौरान जाम की स्थिति भी निर्मित होती है और हजारों लोग परेशान होते हैं। कई लोग दानिशकुंज होते हुए शाहपुरा व बावडिय़ाकलां के रास्ते से भी गुजरते हैं। कलियासोत नदी पर ब्रिज के लोकार्पण के बाद लोग दानिशकुंज या मंदाकिनी चौराहा से होकर आ-जा सकेंगे।

चुनाव में गर्मी की चुनौती- हर वोटर कतार पर छांव, पेयजल और हर बूथ पर कूलर की तैयारी     |     सीधी के रामपुर नैकिन में चर्चित संविदा शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टर माइंड के प्रकरण की अपील खारिज     |     थाना प्रभारी बनकर दवा विक्रेता से 10000 लूटने की कोशिश     |     प्रतिष्ठानों का संचालन विभागीय प्रविधानों व फायर सेफ्टी के साथ ही होगा     |     कूल बेड्स रखेगे पालतू को गर्मी में कूल-कूल, तीन डिग्री तक रखेंगे ठंडा     |     नगर में 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री के रोड-शो के संकेत मिले, समय मिलने का इंतजार     |     यूं मिले दिल से दिल… पढ़िए मप्र कैडर के दो युवा आइपीएस अधिकारियों की प्रेम कहानी     |     मेडिकल कॉलेज में डॉ नवनीत सक्सेना ने स्थाई अधिष्ठाता का पदभार संभाला     |     शिप्रा नदी में प्रदूषित जल मिलाने का विरोध, नाले के पानी में बैठे कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार     |     दो ने लिए नाम वापस, मैदान में 19 प्रत्याशी, हर केंद्र पर लगेंगी दो बैलेट यूनिट     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें