Breaking
वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल 10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल! फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी! Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय ‘ईरान पर उसी की जमीन से हुआ अटैक’, इजराइल के एक्शन पर बड़ा खुलासा इस वजह से गर्मियों में डैमेज हो सकते हैं आपके बाल! इन टिप्स से करें बचाव

बेलगावी में महाराष्ट्र के ट्रकों को रोका सीमा विवाद हुआ उग्र

बेलगावी। कर्नाटक व महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद ने उग्र रूप ले लिया है। मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी जिले के बागेवाड़ी में प्रदर्शन के दौरान कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन के साथ ही महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगे ट्रकों पर पथराव भी किया। इस मामले में पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। दूसरी तरफ तनाव की आशंका के चलते महाराष्ट्र के दो मंत्रियों ने बेलगावी का दौरा निरस्त कर दिया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य और उसके लोगों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी।

कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने बागेवाड़ी में हाईवे पर उन ट्रकों को रोका जिन पर महाराष्ट्र राज्य की नंबर प्लेट लगी थी। इसी दौरान एक ट्रक पर पथराव भी किया। दूसरी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने स्पष्ट किया कि कर्नाटक के आगामी विधानसभा चुनावों और सीमा विवाद का कोई संबंध नहीं है। कई सालो से महाराष्ट्र इस मुद्दे को उठाता रहा है।

– कर्नाटकवासियों के हितों की पूरी रक्षा की जाएगी: बोम्मई
महाराष्ट्र कर्णाटक के बढ़ते सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दोनों राज्यों की जनता से कहा है कि वे सद्भाव को न बिगाड़े। राज्य की सीमाओं और अन्य राज्यों में कन्नड़ भाषियों के हितों की रक्षा के लिए उनकी सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सीमा विवाद को लेकर कानूनी जंग में कर्नाटक की जीत होगी क्योंकि राज्य का रुख कानूनी व संवैधानिक दोनों दृष्टि से है।

– महाराष्ट्र के मंत्रियों की बेलगावी यात्रा स्थगित
सीमा विवाद के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित समन्वय समिति के दो मंत्रियों ने आज होने वाली बेलगावी यात्रा स्थगित कर दी है। महाराष्ट्र के मंत्री शंभुराज देसाई ने कर्नाटक सरकार के आग्रह पर मंत्री चंद्रकांत पाटिल के साथ अपनी यात्रा स्थगित करने की जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यात्रा कानून व्यवस्था को देखते हुए स्थगित की है। ये दोनों मंत्री महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं से मिलकर इस पुराने सीमा मुद्दे पर उनके साथ बातचीत करने वाले थे।

वोट डालने यूपी-बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, चल रहीं 185 स्पेशल ट्रेनें     |     कांग्रेस प्रत्याशी की रैली में क्या सचमुच आए शाहरुख खान? वीडियो वायरल     |     10 हजार का लालच और गंवा दिए 35 लाख; ऐसे ठगी के शिकार हुए अधिकारी साहब     |     एमएस धोनी के आगे केएल राहुल को ‘घर’ में भी चैन नहीं, CSK के ‘3 फैक्टर’ बिगाड़ेंगे खेल!     |     फायरिंग के बाद पहली बार सलमान खान बाहर दिखे, लॉरेंस बिश्नोई ने फिर धमकी दे दी!     |     Nestle की बेबी फूड में मामले में बढ़ेगी परेशानी, FSSAI अब रिपोर्ट की करेगी जांच     |     कूलर और एयर कंडीशनर की तरह ठंडक करता है ये फैन, ह्यूमिडिटी का नहीं रहेगा नामो निशान     |     ससुराल में बेटी हमेशा रहेगी खुशहाल, अगर विदाई के समय अपनाएंगे ये आसान उपाय     |     ‘ईरान पर उसी की जमीन से हुआ अटैक’, इजराइल के एक्शन पर बड़ा खुलासा     |     इस वजह से गर्मियों में डैमेज हो सकते हैं आपके बाल! इन टिप्स से करें बचाव     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें