Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

तृणमूल के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले की गिरफ्तारी को बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने सही बताया

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले की गिरफ्तारी पर बीजेपी की सांसद लॉकेट चटर्जी ने  कहा कि यह बिल्कुल उचित हुआ है। साकेत गोखले ने गलत ट्वीट किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की कोशिश की साथ ही जनता को कन्फ्यूज किया।
बीजेपी सांसद ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  को इस पर कुछ भी कहने का हक नहीं है। कोई उन पर कार्टून भी बना देता है तो जेल के अंदर चला जाता है। उनको पहले खुद का राज्य देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो संसद में मुद्दा उठाएं हम लोगों के पास भी उठाने के लिए हजारों मुद्दे हैं।
बता दें कि साकेत गोखले को गुजरात पुलिस ने सोमवार को राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता को इसके बाद अहमदाबाद कोर्ट ले जाया गया। उन पर मोरबी हादसे  को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के बारे में गलत खबर फैलाने का आरोप है।
साकेत गोखले ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि यह विडंबना है कि एक पुल गिरने के बाद पीएम की मोरबी यात्रा पर एक ट्वीट के लिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है जबकि ओरेवा मालिक मुक्त है। ओरेवा समूह के पास उस पुल के पुनर्निर्माण का ठेका था जो ढह गया था जिसके परिणामस्वरूप अक्टूबर में इसके फिर से खुलने के केवल चार दिनों के बाद 130 से अधिक मौतें हुईं।
गोखले ने 1 दिसंबर को आरटीआई से खुलासा किया कि पीएम की मोरबी यात्रा में 30 करोड़ रुपये खर्च हुए अखबार की कतरनों जैसी दिखने वाली तस्वीरों को ट्वीट किया गया था। इसे सरकार की तथ्य-जांच द्वारा फर्जी पाया गया।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें