Breaking
Amitabh Bachchan से लेकर Shahrukh khan तक इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने दिए रिएक्शन पढ़िए क्या कहा इस्तीफा न देते तो बच जाती उद्धव ठाकरे की कुर्सी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला.... इस बार भी सरकारी स्कूल निजी से पढ़ाई में पिछड़े बोर्ड के 10वीं के परिणाम में गिरावट अगले हफ्ते है ज्येष्ठ महीने का अंतिम प्रदोष व्रत जानें इसका महत्व तिथि और शुभ मुहूर्त अवैध संबंध बनाते देखा तो देवर भाभी नेकर दी थी मासूम की हत्या गुजरात या चेन्नई सुपर किंग कौन जानिए रिकॉर्ड वेदर पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द भोपाल के दो कलाकारों ने किया नई संसद के सेंगोल का वीडियो डिजाइन अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप श्रीनगर तक महसूस हुए झटके सिरफिरे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो चाचाओं को मौत के घाट उतारा वृद्धा गोली लगने से घायल

 आप भी अगर पेट फूलने की समस्‍या से हैं परेशान, तो ये उपाय हो सकते हैं मददगार

पेट को कई बीमारियों की जड़ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर आप वाकई स्वस्थ रहना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने पेट को साफ रखिए। लेकिन आजकल के गलत खानपान के कारण हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। इसके कारण पेट फूलने की समस्या बहुत आम हो गई है। कई बार तो हालत ऐसी हो जाती है कि हम अपनी भूख से कम भी खाएं तो भी कुछ देर में पेट फूलना शुरू हो जाता है। पेट गड़बड़ होने के कारण बेचैनी महसूस होती है और कोई काम ठीक तरीके से नहीं हो पाता। अगर आपके साथ भी ये परेशानी है, तो  इन उपायों से आपको काफी मदद मिल सकती है।

ये हो सकते हैं कारण- अनहेल्दी फूड, खाना ठीक से न चबाकर खाना, अत्यधिक कार्बोहाइड्रेटयुक्त भोजन, अधिक तेल और मसाले वाला भोजन करना, डिप्रेशन या तनाव, ऑक्सीजन की कमी, लंबे समय से दवाओं का सेवन करना, गैस और कब्ज की समस्या के कारण। इसके अलावा रोज रोज खाने के बाद पेट का फूलना किसी बीमारी का भी संकेत हो सकता है।

सामान्य उपाय

1. अगर आपको अक्सर पेट फूलने की समस्या रहती है। तो आपको रोजाना खाने से पहले ईसबगोल की भूसी और सेब के सिरके का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आप एक चम्मच ईसबगोल की भूसी में एक चम्मच सिरका मिक्स करें और इसमें पानी मिक्स कर दें। दोनों चीजों को मिलाकर खाने से आधे घंटे पहले पी लें।

2. खाना खाने के करीब 15 से 20 मिनट बाद आप आधा चम्मच अजवाइन को गुनगुने पानी से पी लें। अजवाइन शरीर में गैस की समस्या को दूर करती है। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।

3. खाना खाने के बाद हरी इलायची खाने की आदत डालें। इसे मुंह में रखकर टॉफी की तरह चबाएं। इससे आपके पेट को काफी आराम महसूस होता है और ब्लोटिंग की समस्या कंट्रोल होती है।

4. खाने के बाद 4 से 5 पुदीने के पत्तों को काले नमक के साथ चबाएं। इसके बाद एक या दो घूंट गुनगुना पानी पी लें। इससे भी पेट फूलने की समस्या में काफी आराम मिलता है।

 पेट फूलने की समस्या अगर आपको रोज रोज होती है और इन उपायों से किसी तरह की राहत नहीं मिलती, तो आपको इसके बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। अगर ये किसी बीमारी का संकेत है, तो इसका सही तरीके से समय रहते इलाज किया जा सकेगा।

Amitabh Bachchan से लेकर Shahrukh khan तक इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने दिए रिएक्शन पढ़िए क्या कहा     |     इस्तीफा न देते तो बच जाती उद्धव ठाकरे की कुर्सी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला….     |     इस बार भी सरकारी स्कूल निजी से पढ़ाई में पिछड़े बोर्ड के 10वीं के परिणाम में गिरावट     |     अगले हफ्ते है ज्येष्ठ महीने का अंतिम प्रदोष व्रत जानें इसका महत्व तिथि और शुभ मुहूर्त     |     अवैध संबंध बनाते देखा तो देवर भाभी नेकर दी थी मासूम की हत्या     |     गुजरात या चेन्नई सुपर किंग कौन जानिए रिकॉर्ड वेदर पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11     |     मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द     |     भोपाल के दो कलाकारों ने किया नई संसद के सेंगोल का वीडियो डिजाइन     |     अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप श्रीनगर तक महसूस हुए झटके     |     सिरफिरे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो चाचाओं को मौत के घाट उतारा वृद्धा गोली लगने से घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201