Breaking
Amitabh Bachchan से लेकर Shahrukh khan तक इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने दिए रिएक्शन पढ़िए क्या कहा इस्तीफा न देते तो बच जाती उद्धव ठाकरे की कुर्सी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला.... इस बार भी सरकारी स्कूल निजी से पढ़ाई में पिछड़े बोर्ड के 10वीं के परिणाम में गिरावट अगले हफ्ते है ज्येष्ठ महीने का अंतिम प्रदोष व्रत जानें इसका महत्व तिथि और शुभ मुहूर्त अवैध संबंध बनाते देखा तो देवर भाभी नेकर दी थी मासूम की हत्या गुजरात या चेन्नई सुपर किंग कौन जानिए रिकॉर्ड वेदर पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11 मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द भोपाल के दो कलाकारों ने किया नई संसद के सेंगोल का वीडियो डिजाइन अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप श्रीनगर तक महसूस हुए झटके सिरफिरे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो चाचाओं को मौत के घाट उतारा वृद्धा गोली लगने से घायल

 पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत, पंप पर झंडा लगा रहा था, तार की चपेट में आया 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की करंट लगने से जलकर मौत हो गई। कर्मचारी पंप पर ही लोहे की मेज पर चढ़कर झंडा लगा रहा था। तभी 11केवी तार की चपेट में आ गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को वहां से उठवाकर अस्पताल ले गई। इसके बाद लोग भड़क गए। उन्होंने करीब डेढ़ घंटे तक अकलतरा-बिलासपुर रोड पर जाम लगाए रखा। आरोप है कि पंप मालिक के इशारे पर परिजनों को बिना सूचना दिए शव हटाया गया है। पामगढ़ क्षेत्र के मेउ गांव निवासी आशीष कुमार निर्मलकर (25) बिलासपुर रोड स्थित जुनेजा फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर काम करता था। वह शुक्रवार सुबह करीब 10.30 बजे पंप पर झंडा लगाने लोहे की सीढ़ी जैसी टेबल पर चढ़ा। झंडा लगाने के दौरान ऊपर से गई 11 केवी के हाईवोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। इसके बाद जोर का धमाका हुआ और उसका शरीर जलने लगा। पैर और अन्य हिस्से अलग होकर गिर गए और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने युवक के शव को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया। इस पर स्थानीय लोग भड़क गए। आरोप है कि बिना परिजनों को सूचना और मुआवजा दिए शव को जानकर हटवाया गया है। पंप के सामने से हाई वोल्टेज तार गुजरा है। इसके बावजूद युवक को लोहे के सीढ़ी में चढ़ा दिया गया, जो कि एक गंभीर लापरवाही है। इसके बाद लोगों ने पामगढ़ तिराहा पर जाम लगा दिया। इसके कारण अकलतरा-बिलासपुर मार्ग बाधित हो गया।

Amitabh Bachchan से लेकर Shahrukh khan तक इन बाॅलीवुड सेलेब्स ने दिए रिएक्शन पढ़िए क्या कहा     |     इस्तीफा न देते तो बच जाती उद्धव ठाकरे की कुर्सी, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अपना फैसला….     |     इस बार भी सरकारी स्कूल निजी से पढ़ाई में पिछड़े बोर्ड के 10वीं के परिणाम में गिरावट     |     अगले हफ्ते है ज्येष्ठ महीने का अंतिम प्रदोष व्रत जानें इसका महत्व तिथि और शुभ मुहूर्त     |     अवैध संबंध बनाते देखा तो देवर भाभी नेकर दी थी मासूम की हत्या     |     गुजरात या चेन्नई सुपर किंग कौन जानिए रिकॉर्ड वेदर पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग 11     |     मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द     |     भोपाल के दो कलाकारों ने किया नई संसद के सेंगोल का वीडियो डिजाइन     |     अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप श्रीनगर तक महसूस हुए झटके     |     सिरफिरे ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो चाचाओं को मौत के घाट उतारा वृद्धा गोली लगने से घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201