Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

केरल विमान हादसा, दो हिस्सों में टूटा प्लेन

कल रात एक और दुखद हादसा हुआ…केरल में कोझिकोड हवाई अड्डे  पर एअर इंडिया(AIR INDIA)  का विमान रनवे पर फिसल गया. इस वजह से  एक बड़ी दुर्घटना हो गई. रनवे पर विमान के फिसलने के बाद विमान क्रैश हो गया और दो हिस्सों में टूट गया. वंदे भारत मिशन के तहत विमान दुबई से आ रहा था, जिसमें  184 यात्री और 6 क्रू मेंबर  सहित कुल 190 लोग सवार थे.यात्रियों में 10 बच्चे भी शामिल थे

  इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. वहीं प्लेन हादसे में दोनों पायलट समेत अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है.डीजीसीए ( DGCA)के मुताबिक एअर इंडिया एक्सप्रेस AXB1344, बोइंग 737 दुबई से कालीकट आ रहा था.  भारी बारिश के कारण रनवे पर उतरने के बाद विमान फिसल गया और हवाई अड्डे से लगे खाई में गिर गया. वहीं पर विमान दो हिस्सों में टूट गया.

एअर इंडिया(AIR INDIA) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि  हम जान गंवाने वाले पायलट के परिजनों से संपर्क में हैं. एअर इंडिया(AIR INDIA)  की तरफ से कहा गया है कि विमान में सवार चार क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं. कंपनी ने यात्रियों के संबंध में जानकारी के लिए पैसेंजर इंफॉर्मेशन सेंटर शुरू किया है, जहां इस फ्लाइट में सवार यात्रियों के परिजन या दोस्त उनके संबंध में जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं.

पायलट की मौत

हादसे के बाद प्रधानमंत्री ने केरल के सीएम से बात की और दुख जताया

हेल्पलाइन नंबर 

हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर (0565463903, 0543090572, 0543090572, 0543090575) भी जारी किए गए हैं.

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201