ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
राजस्थान

सरकारी खरीद में हैण्डलूम उत्पादो को प्राथमिकता दी जाए-गिरी

जयपुर । राजस्थान हैण्डलूम डवलपमेंट कारपोरेशन की सीएमडी श्रीमती नेहा गिरी ने कहा है कि प्रदेश के हैण्डलूम वस्त्र उत्पादों की सहज पहुंच आमजन तक पहुंचाने के समग्र प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जिला कलेक्टरों व विभागाध्यक्षों से भी आग्रह किया है कि सरकारी खरीद में हैण्डलूम उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए।
सीएमडी श्रीमती नेहा गिरी ने कहा कि आरएसडीसी को प्रदेश के हथकर्घा बुनकरों व दस्तकारों और आमजन के बीच सेतु का काम करना होगा और बिचौलियों को दूर कर सीधे हैण्डलूम उत्पाद आम जन को उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हैण्डलूम वस्त्रों खासतौर से रंग संयोजन व शैली की देश दुनिया मेंं पहचान व मांग है। सांगानेरी, बगरू, कोटा डोरिया, आकोला, बाड़मेरी, अजरक सहित विभिन्न प्रिंट व डिजाइन की अपनी पहचान है। उन्होंने कहा कि आरएसडीसी को हैण्डलूम बुनकरों व दस्तकारों को आधुनिक तकनीक, बाजार की मांग और विपणन सेवाओं से जोड़कर उनके आर्थिक विकास में भागीदार बनना होगा। सीएमडी श्रीमती नेहा गिरी ने अधिकारियों को त्यौहारी अवसर पर मेला-प्रदर्शनी और विशेष सेल के रूप में विशेष बिक्री अभियान चलाकर आमजन को भी छूट देकर लाभान्वित करने की कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने हैण्डलूम दस्तकारों व बुनकरों को भी विश्वास दिलाया कि आरएसडीसी समन्वय बनाते हुए उन्हें साझा मंच उपलब्ध कराएगी ताकि उनके उत्पादों को बाजार मिल सके। आरएचडीसी के सीजीएम नायब खान ने विस्तार से संस्था की कार्यप्रणाली, बुनकरों व दस्तकारों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और विपणन नेटवर्क की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button