ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
देश

उत्तराखंड में चुनाव नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस ने शुरू की विधायकों को राजस्थान भेजने की तैयारी

देहरादून । उत्तराखंड में 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने हैं, मगर इससे पहले ही कांग्रेस में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। चर्चा है कांग्रेस ने चुनाव जीतने वाले विधायकों को अभी से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है। चर्चा यह भी है कि कांग्रेस के विधायकों में टूट की संभावना है, इसीलिए विधायकों को महफूज स्थान पर भेजने की तैयारी की गई है।
यह अभी तय नहीं है कि विधायकों को कहां भेजा जाएगा, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस शासित राज्यों में भेजा जा सकता है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चुनाव परिणामों की घोषणा की तारीख नजदीक होने के कारण पार्टी निश्चित रूप से अलर्ट मोड में है। भाजपा के खरीद-फरोख्त के इतिहास को देखते हुए इस बार हम उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस विधायकों को राजस्थान भेजने की पहले से चर्चा हो रही है। कांग्रेस के राज्य नेतृत्व ने सभी उम्मीदवारों को ‘विशिष्ट निर्देश’ दिए हैं।
उन्होंने कहा 2016 में भाजपा की खरीद-फरोख्त के कारण हमारी उंगलियां जल चुकी हैं। हम इस बार पहले से तैयार हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राजस्थान पर टिप्पणी करने से परहेज किया और कहा, हमें अपने उम्मीदवारों पर पूरा भरोसा है। जहां तक भाजपा की ओर से पेश की गई ‘खतरे’ की बात है, तो सभी सदस्यों को अलर्ट कर दिया गया है। उधर, उत्तराखंड के भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया। पार्टी के राज्य मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा पूरे राज्य ने 2017 में सीएम रहते हुए हरीश रावत पर स्टिंग ऑपरेशन देखा था।

Related Articles

Back to top button