ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
देश

NRC पर अफवाह फैलाने को लेकर केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज

नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजनशिप यानी एनआरसी (NRC) को लेकर दिल्ली की राजनीति गरमाती जा रही है। एनआरसी पर झूठी अफवाहें फैलाने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई  गई है।

भारतीय जनता पार्टी के नेता नीलकांत बख्शी और आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने पार्लियामेंट स्ट्रीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट के द्वारा निर्धारित निदशानिर्देशों पर अफवाह फैला रहे हैं और झूठ प्रसारित कर रहे हैं। साथ ही कहा कि वह उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, राजस्थान के नागरिकों की घुसपैठियों के साथ तुलना कर रहे हैं।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एनआरसी लागू होने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा था कि यदि ऐसा होता है तो दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़कर जाना पड़ेगा। इसपर मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए केजरीवाल के ज्ञान पर सवाल उठाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button