ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
दिल्ली/NCR

‘दिल्ली जाने का ये तरीका ठीक नहीं’, किसानों को लेकर सीएम खट्टर ने जारी किया बयान

किसान आंदोलन को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसानों के लिए दिल्ली जाना उनका अधिकार है, लेकिन किसानों के लिए सेना जैसा माहौल बनाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली जाना है तो बस से जाओ, ट्रेन से जाओ, लेकिन किसानों का दिल्ली जाने का ये तरीका ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछली बार लाल किले पर जो देखा गया था। हजारों ट्रैक्टर ले जाना ठीक नहीं है।

हम नहीं चाहते कि किसी को चोट पहुंचे
हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस से उन्हें रोकने के लिए कहा था। किसान भी घायल हुए हैं, पुलिस भी घायल हुई है, पत्रकार भी घायल हुए हैं। दोनों हमारे भाई हैं। हम नहीं चाहते कि किसी को चोट पहुंचे। किसानों के व्यवहार से पता चलता है कि उन्हें कुछ समर्थन हासिल है। उन्होंने कहा कि आज शाम 5 बजे केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बैठक है। उम्मीद है कि इस बैठक में कोई समाधान निकलेगा। उन्होंने कहा कि आपसी संवाद ही अपनी बात कहने का एकमात्र मंच है। इसलिए बातचीत से मामला सुलझाया जाना चाहिए। खट्टर ने पंजाब सरकार की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास कोई अनुभव नहीं है।

पंजाब के किसान पहले राज्य सरकार से बात करे
सीएम खट्टर ने कहा कि हमने किसानों के लिए काम किया है। हमारी सरकार फसल का अच्छा दाम दे रही है। हमारी सरकार ने फसल का दाम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को पंजाब सरकार से बात करनी चाहिए। किसानों को पहले राज्य सरकार से अपनी मांगें मनवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा का किसान पंजाब के किसानों से कहता है कि पहले हमें एसवाईएल का पानी दो, फिर हम तुम्हारा समर्थन करेंगे।

आज आंदोलन का तीसरा दिन 
बता दें कि, किसानों के ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन का बृहस्पतिवार को तीसरा दिन है और दिल्ली व हरियाणा के बीच दो प्रमुख सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही बंद है, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में महत्वपूर्ण स्थानों पर दंगा रोधी सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। हरियाणा से लगी दो सीमाएं – टिकरी और सिंघू – बंद हैं जबकि उत्तर प्रदेश से लगी गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में आवाजाही की अनुमति दी गई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को अंबाला के पास पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू बॉर्डर पर रोक दिया है।

Related Articles

Back to top button