ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में ठंड का सितम, भोपाल-इंदौर और राजगढ़ में सीवियर कोल्ड वेव, शीतलहर का अलर्ट

भोपाल: मौसम साफ होने और हिमालयीन क्षेत्रों से आ रही हवाओं ने मध्य प्रदेश में ठंडक बढ़ दी है. इस बार नवंबर माह में ही दिसंबर और जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में कोल्ड वेव का असर रहा. वहीं प्रदेश के 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना जताई है. आज भी 27 जिलों में सीवियर कोल्ड वेव और कोल्ड वेव का अलर्ट है.

दिन के तापमान में गिरावट, रात में मामूली राहत

मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी गिरावट शुरु हो गई है. प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. बीती रात प्रदेश के अधिकतर शहरों में ठंड से मामूली राहत मिली. यहां रात के न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन दिन का अधिकतम तापमान नीचे आने लगा है. सोमवार को दिन में खंडवा, नौगांव, सतना और सीधी जिलों के अधिकतम तापमान में माइनस 1 से माइनस 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से नीचे

मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि “पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान औसत से नीचे चल रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के राजगढ़, भोपाल, सीहोर, इंदौर, रतलाम और धार जिलों में न्यूनतम तापमान औसत से काफी नीचे पहुंच गया है. मध्य और पूर्वी प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान औसत से कम दर्ज किया गया.

20 नवंबर से मिल सकती है राहत

दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि मध्य प्रदेश में मौसम साफ है, जिससे निरंतर तापमान में गिरावट हो रही है. मंगलवार को भी राजगढ़ और भोपाल में सीवियर कोल्ड डे और इंदौर में कोल्ड वेव और कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है. हालांकि 19 नवंबर से शीतलहर की तीव्रता थोड़ी कम होगी. लेकिन दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश के भोपाल, राजगढ़ और सीहोर में कोल्ड वेव जारी रहने का अनुमान है. जबकि ईस्ट एमपी के निवाड़ी और शहडोल में कोल्ड वेव जारी रहने की संभावना है. हालांकि 20 नवंबर से तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है. ऐसे में पूर्व मध्य प्रदेश में कोई चेतावनी नहीं है, लेकिन वेस्ट एमपी में कोल्ड वेव का प्रभाव जारी रहेगा.”

मध्य प्रदेश में इसलिए चल रहा शीतलहर का दौर

वर्तमान में मध्यभारत के निचले और उपरी हिस्से में तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. जबकि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और श्रीलंका के पास बना एक लो प्रेशर एरिया 17 नवंबर को भी उसी स्थान पर मौजूद रहा. इसके साथ जुड़ा एक साइक्लोन सर्कुलेशन समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है. अगले 24 घंटे में यह धीरे-धीरे उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. ऐसे में अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीतलहर का दौर जारी रहेगा.

22 नवंबर के बाद बदल सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 22 नवंबर से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के आसपास एक लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. जिसके पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है. इसके लिए 24 से 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होंगे. इन्हीं घंटों में तय होगा कि यह चवक्रवात बनेगा या नहीं और इसकी दिशा क्या होगी. यदि यह चक्रवात बनता है, तो प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इससे प्रदेश के कुछ हिस्से में बारिश या बौछार होने की संभावना है.

आज भोपाल-राजगढ़ में सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट

भोपाल और राजगढ़ में सीवियर कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि इंदौर में कोल्ड डे और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट है. वहीं विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ., निवाड़ी और मैहर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट

भेापाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, ग्वालियर, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

बीती रात प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

राजगढ़ – 5.8 डिग्री सेल्सियस

पचमढ़ी – 6.4 डिग्री सेल्सियस

उमरिया – 7.6 डिग्री सेल्सियस

इंदौर – 7.7 डिग्री सेल्सियस

भोपाल – 8.2 डिग्री सेल्सियस

ग्वालियर – 10.5 डिग्री सेल्सियस

शिवपुरी – 8 डिग्री सेल्सियस

उज्जैन – 11 डिग्री सेल्सियस

जबलपुर – 9 डिग्री सेल्सियस

नौगांव – 7.8 डिग्री सेल्सियस

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान

नर्मदापुरम – 28.8 डिग्री सेल्सियस

भोपाल – 25.4 डिग्री सेल्सियस

ग्वालियर – 27.5 डिग्री सेल्सियस

इंदौर – 26.1 डिग्री सेल्सियस

जबलपुर – 25.5 डिग्री सेल्सियस

रीवा – 25.2 डिग्री सेल्सियस

सागर – 28.2 डिग्री सेल्सियस

उज्जैन – 28 डिग्री सेल्सियस

Related Articles

Back to top button