ब्रेकिंग
Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा... Mathura News: बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा; मकान का छज्जा गिरने से 7 श्रद्धालु गंभीर रूप से घ...
पंजाब

पुलिस की छापेमारी और भारी बवाल: पंजाब में शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस से भिड़े लोग, रेड के दौरान हुआ जबरदस्त हंगामा

जलालाबाद: जलालाबाद के गांवों में आज पंजाब पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान एक तस्कर ने हंगामा कर दिया, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि इस रेड के दौरान जहां हजारों लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का घोल) बरामद हुई, वहीं तस्करों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे पुलिस को ललकारते नजर आए।

जानकारी के अनुसार, जलालाबाद सब-डिवीजन के डीएसपी गुरसेवक सिंह बराड़ के नेतृत्व में तीन थानों के एसएचओ और करीब 100 पुलिस कर्मचारियों ने गांव महालम और पालीवाला में छापेमारी की। इस दौरान गांव महालम के एक घर में जब पुलिस पहुंची तो वहां शराब तस्कर ने अपने कमरे में करीब 500 लीटर लाहन रखी हुई थी और कमरा बंद था। जब पुलिस ने कमरा खुलवाने की कोशिश की तो तस्कर भड़क गया और लोहे की रॉड उठाकर पुलिस को ललकारते हुए कहा कि हिम्मत है तो कमरा खोलकर दिखाओ।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त तस्कर को काबू कर लिया। हंगामे के बीच तस्कर ने दीवार फांदकर भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया और सख्ती से काबू करते हुए थाने ले गई। उधर, गांव पालीवाला में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब बरामद की और मौके पर ही लाहन को नष्ट कर दिया। इस दौरान एक घर से 200 लीटर लाहन और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिस पर घातक हथियार लगे हुए थे। पुलिस ने इन सभी को अपने कब्जे में ले लिया है। कुल मिलाकर इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 6000 लीटर लाहन नष्ट की है और लगभग 100 बोतल लावारिस शराब भी बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button