ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
उत्तरप्रदेश

Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट

यूपी के बदायूं जिले के लाखों यात्रियों के लिए खुशखबरी है. बदायूं से दिल्ली के बीच सीधी ट्रेन सेवा को मंजूरी मिल गई है. लंबे समय से इसकी मांग हो रही थी. उम्मीद जताई जा रही है कि यह नई रेल सेवा अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है. अभी तक बदायूं से दिल्ली तक कोई सीधी रेल सेवा नहीं है.

अब तक बदायूं से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को मुख्य रूप से सड़क मार्ग पर निर्भर रहना पड़ता था. हालांकि रोडवेज बसों की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन सीधी ट्रेन नहीं होने कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा.

रेल मंत्री ने दी हरी झंडी

इस परियोजना को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा हरी झंडी मिलने के बाद तैयारियों में तेजी आई है. वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा की सक्रिय पहल को इस उपलब्धि का अहम कारण माना जा रहा है. उन्होंने लगातार रेल मंत्रालय से इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

क्या होगा रूट?

ट्रेन के रूट को लेकर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है, लेकिन सूत्रों के अनुसार दो प्रमुख विकल्पों पर विचार किया जा रहा है. पहला रूट बरेलीबदायूंकासगंज होते हुए दिल्ली तक जाएगा, जबकि दूसरा विकल्प कासगंज- मथुरा मार्ग से दिल्ली का हो सकता है.

वहीं यह भी चर्चा है पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव द्वारा इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद प्रक्रिया में तेजी आई. उनके प्रयासों के बाद रेलवे प्रशासन ने इस दिशा में कदम तेज किए.

नई रेल सेवा शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि बदायूं जिले के व्यापार, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को भी नई गति मिलेगी. जिले के विकास में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

Related Articles

Back to top button