ब्रेकिंग
Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और...
मनोरंजन

अर्जुन कपूर भी हुए कोरोना वायरस पॉजिटिव, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। एक्टर के कोरोना वायरस टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है। एक्टर के कोरोनावायरस के कोई भी लक्षण नहीं हैं और वो पूरी तरह ठीक है। एक्टर ने रविवार दोपहर खुद के कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए लिखा है- ‘आप सभी को सूचित करना मेरा कर्तव्य है कि मेरा कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं और मुझे कोई भी लक्षण नहीं है। मैंने डॉक्टर्स और अधिकारियों की सलाह खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है। मैं आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं और मैं आने वाले दिनों में आपको अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी देता रहूंगा।’

इसके आगे एक्टर ने लिखा, ‘ये असाधारण और अभूतपूर्व समय हैं और मुझे विश्वास है कि हमारी मानवता इस वायरस को दूर करेगी।’ बता दें कि अर्जुन कपूर भी हर पर ही थे और उन्होंने कई बार अपने वीडियो और फोटो के जरिए लोगों को जागरुक भी किया था। अब उनके इस पोस्ट के बाद उनके फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं, कई फिल्मी हस्तियां उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। फिल्मी हस्तियों में आएशा श्रॉफ, कृति सेनन, जाह्नवी कपूर, संजय कपूर ने उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

इससे पहले भी कई बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियां इसकी चपेट में आ चुकी हैं, जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी शामिल है। इनके अलावा कई टीवी एक्टर्स भी कोरोना वायरस से जंग लड़ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button