ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

ममता ने राज्यपाल को ट्विटर पर ब्लॉक किया, धनखड़ ने उन्हें भेजा व्हाट्सऐप संदेश 

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया है और राजभवन पर सबको ‘बंधुआ मजदूर’ की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वहीं राज्यपाल ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख को व्हाट्सऐप पर संदेश भेजकर लोकतंत्र में ‘संवाद और सद्भाव’ की अहमियत पर जोर दिया। 
बंगाल की टीएमसी सरकार और राज्यपाल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो तब निचले स्तर पर पहुंच गया जब बनर्जी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि उन्होंने धनखड़ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को ब्लॉक कर दिया है, क्योंकि वह अपनी पोस्ट के जरिए उनकी सरकार को बार-बार निशाना बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने राजभवन से जासूसी स्पाइवेयर पेगासेस का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया।
बनर्जी ने धनखड़ पर मुख्य सचिव और राज्य के पुलिस प्रमुख जैसे वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को धमकाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि राज्यपाल भाजपा के ‘गुंडों’ का समर्थन करते हैं जो बंगाल में लोगों की हत्या में शामिल हैं। धनखड़ ने राज्य के प्रशासन और कानून के प्रस्तावों से संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री को उनके संवैधानिक कर्तव्य की याद दिलाने के लिए संविधान के अनुच्छेद 167 का जिक्र करते हुए पलटवार किया। बनर्जी ने कहा, “मैंने राज्यपालको अपने ट्विटर अकाउंट से ब्लॉक कर दिया है। मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मुझे इस बात का खेद है। मैंने उन्हें ब्लॉक किया है क्योंकि मैं राज्यपाल के ट्वीट रोज़ाना देखकर चिढ़ जाती थी। अपने ट्वीट में वह जिस तरह से बोलते थे वो मानवीय नहीं है। वह हर दिन ट्वीट करेंगे, अधिकारियों को गाली देंगे और मुझे भी कभी-कभी गाली देंगे और आरोप लगाएंगे। वह इन चीजों को अपमानजनक, अनैतिक और असंवैधानिक तरीके से बोलकर करते हैं।

Related Articles

Back to top button