ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
छत्तीसगढ़

मोदी सरकार का बजट युवाओं और किसानों को ठगने वाला चुनावी बजट : शैलेष पांडेय

बिलासपुर ।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए चौथे बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा  कि सरकार ने 5 साल में 60 लाख नई नौकरियां देने की बात कही है, उन्हें बहुत ही स्पष्ट रूप से प्रमाणित करना चाहिए । कि बेरोजगारों को नौकरियां कब और किस तरह दी जाएंगी। यह तो नौजवानों के साथ बेरोजगारों के साथ छलावा है। इसी तरह उन्होंने 1 साल में 80 लाख आवास बनाने की भी घोषणा की है, जो बिल्कुल ही निराधार और बुनियाद से कोसों दूर है। उन्होंने सुविधा के नाम पर 5त्र मोबाइल सेवाओं के प्रारंभ होने की बात कही है । निश्चित रूप से यह बड़े उनके चहेते तकनीकी उद्योगपतियों को अरबों खरबों रुपए का लाभ दिलाने के लिए किया गया फैसला है । शैलेश पांडे ने कहा कि सुरक्षा और क्षमता वृद्धि के लिए 2000 किलोमीटर रेल नेटवर्क को स्वदेशी तकनीक कवच के लिए लाए जाने की बात कही है,  जबकि सच यह है कि आए दिन होने वाली बड़ी दुर्घटनाओं पर अब तक अंकुश नहीं लगाया जा सका है, और ट्रेन दुर्घटनाएं पिछले कुछ सालों में बढ़ी हैं। जिनकी जांच के बाद भी निर्णय अप्राप्त रहता है । रेलवे की नौकरी में हाल में ही देशभर के युवाओं ने बहुत बड़ा आंदोलन किया था । उन्होंने यह भी कहा कि भारत की विकास दर 9.27 फ़ीसदी रहने का अनुमान है , इस टाइप की आंकड़े बाजी भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार का पुराना तरीका है । गंगा के किनारे 5 किलोमीटर के दायरे में ऑर्गेनिक खेती सहित कई घोषणाएं पूरी तरीके से चुनावी घोषणाएं हैं। जिसे चुनाव में लाभ लेने के लिए किया गया है । जो चुनाव होने के बाद कभी धरातल पर नहीं आ पाएगी। शैलेश पांडे ने कहा कि नौकरी पेशा करने वाले लोगों को यह उम्मीद थी , कि आयकर के स्लैब में बदलाव किया जाएगा, और थोड़ी राहत होगी। लेकिन सरकार अपने व्यापारिक रवैया पर आज भी पड़ी हुई है और उन्हें कोई राहत नहीं दी गई। किसानों को राहत देने के लिए बहुत सारी घोषणाएं की गई है , जबकि सच यह है कि यह सरकार पूर्ण रूप से उद्योगपतियों के हाथ किसानों की फसलों और उनकी मेहनत को बेचना चाहती है। यह बात किसान आंदोलन से पूरी तरह सामने आ चुकी है। किसानों को उठा के जाने के लिए ही अनेक खेती की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
 

Related Articles

Back to top button