ब्रेकिंग
Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने... Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत... Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन...
छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समझा रहे थे बजट के फायदे, बीजेपी नेता लेते दिखे खर्राटे

केंद्र सरकार के बजट पेश करने के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था नाम के कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में खासतौर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लाइव जुड़े। भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का वर्चुअल भाषण सुना। मगर छत्तीसगढ़ के प्रदेश भाजपा कार्यालय में नजारा कुछ और ही था। पीएम के संबोधन के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक नंदे साहू, पूर्व संगठन महामंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा सहित दर्जनभर नेता और कार्यकर्ता सोते हुए दिखे। देश के बजट से जुड़ी बातों में शामिल वैश्विक महामारी, पूंजीगत व्यय, आर्थिक समायोजन, बजट की परिकल्पना जैसे शब्द इन नेताओं के लिए बोझिल साबित हुए। स्क्रीन पर पीएम मोदी लाइव अपनी बात रख रहे थे और यह नेता अपनी झपकी पर काबू नहीं रख पाए। सोते हुए इन नेताओं की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तैर रही हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत के लिए नए सिरे से तैयारी का, नए अवसरों का, नए संकल्पों की सिद्धि का समय है। बहुत जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बने और उस आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आगे कहा कि बीते सात वर्षों में जो निर्णय लिए गए, जो नीतियां बनीं, पहले की जिन नीतियों में सुधार हुआ, उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है। 7 – 8 साल पहले भारत की GDP 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये थी। आज भारत की अर्थव्यवस्था 2 लाख 30 हजार करोड़ के आसपास की है।

Related Articles

Back to top button