ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मनोरंजन

द ओरिजिन का टीजर हुआ आउट, महेंद्र सिंह धोनी का महादेव वाला अवतार

मैदान पर लोगों छक्के छुड़ाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान एम एस धोनी जल्द ही नए अवतार में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी ने अपनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजिन का टीजर शेयर किया है। इस ग्राफिक नॉवेल में उनके एनिमेटेड अवतार को देखकर फैन्स सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी के सिर पर जटाएं दिख रही हैं और इसमें वो अकेले ही कई राक्षसों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एम एस धोनी का ये नया अवतार छाया हुआ है। 

अथर्व द ओरिजिन के इस टीजर में एम एस धोनी को देखने के बाद फैन्स उन्हें सुपरहीरो बताने में जुटे हुए हैं। सामने आए इस टीजर में एम एस धोनी बिल्कुल महादेव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। इस ग्राफिक नॉवेल को धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज किया जाएगा। धोनी एंटरटेनमेंट को एम एस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ही संभालती हैं। उनके मुताबिक ये एक थ्रिलिंग सीरीज होगी जिसमें लोगों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी। थर्व द ओरिजिन की रिलीज के लिए एम एस धोनी काफी एक्साइटेड हैं। इस टीजर की शुरुआत में ही वो कह रहे हैं, ‘न्यू एज ग्रॉफिफ नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं।’ बता दें कि इस सीरीज पर काफी लम्बे समय से काम चल रहा था। 

Related Articles

Back to top button