ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं ले रहे हैं हिस्सा काइल जेमीसन

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने इस साल आइसोलेशन और बायो बबल से दूर रहकर घर पर समय बिताने और अपने खेल में सुधार के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलने का फैसला किया है। जेमीसन पिछले साल आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था। काइल जैमीसन ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा, ‘मैंने कई कारणों से यह फैसला लिया है। पिछले 12 महीने बायो बबल और आइसोलेशन में काफी समय बिताया। अगले 12 महीने के शेड्यूल को देखते हुए अब परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।’ भारत के खिलाफ फरवरी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जेमीसन 12 टेस्ट, पांच वनडे और आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘दूसरी बात यह है कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत नया हूं। दो ही साल हुए हैं तो मैं अपने खेल पर मेहनत करना चाहता हूं।’उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जहां पर मुझे होना चाहिए, उस लेवल पर नहीं पहुंच सका हूं। अगर तीनों फॉर्मेट में खेलना है तो अपने खेल पर मेहनत करनी होगी।’ जेमीसन ने कहा कि आईपीएल नहीं खेलने का फैसला कठिन था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में इस लीग का हिस्सा होंगे। 

Related Articles

Back to top button