ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...
छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले के गौठान से जुड़ी समूह की महिलाएं राजधानी में अपनी हुनर दिखाएंगी

सूरजपुर :  कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले के विभिन्न गोठानों में मल्टीएक्टीविटी संचालित किए जा रहे हैं और स्व सहायता समूह की महिलाएं अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। 3 फरवरी को रायपुर के सांईस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के चिन्हांकित स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से बनाए जाने वाली सामग्री का प्रदर्शनी लगाया गया है।

पीपल के पत्ते से मधुर संगीत वादन कला का प्रदर्शन श्री महेंद्र उपाध्याय के द्वारा किया जाएगा

    राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक श्री ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय गौठान मेला में सूरजपुर के आदिवासी अंचल के ख्याति प्राप्त पेंटर, बेंजो वादक एवं निर्माता श्री जगमोहन द्वारा भी अपनी कला का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पीपल के पत्ते से मधुर संगीत वादन कला का प्रदर्शन श्री महेंद्र उपाध्याय जी के द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूरजपुर के केनापारा पर्यटन स्थल एवं खड़गवांकला गोठान में आजीविका गतिविधियों का मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किया जा रहा है।
      गौरतलब है कि 3 फरवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज में राज्य स्तरीय गौठान मेला प्रदर्शनी कार्यक्रम में सूरजपुर जिले के स्व सहायता महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न सामग्रियों का प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें प्रमुख रूप से काला चावल, कोदो, लकड़ा, कटहल आटा, रागी आटा, खजूर गुड, जीरा फुल चावल, मोरिंगा पाउडर, पिल्खा क्षीर का घी एवं पेड़ा, सरसों का तेल, बांस की सामग्री, छीद द्वारा निर्मित चटाई, बैंजो एवं पेंटिंग आदि का प्रदर्शनी कर अपनी हुनर दिखाएंगी।
 

Related Articles

Back to top button