ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

भोपाल में सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में वैक्सीनेशन कराने पहुंचा था छात्र को टीचर ने मारे घूंसे

भोपाल में वैक्सीन लगाने आए 11वीं के छात्र को टीचर ने जमकर पीटा। घटना सुभाष एक्सीलेंस स्कूल की है। दरअसल, स्टूडेंट की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह वैक्सीनेशन के लिए लाइन में नहीं लगा। इससे टीचर ने आपा खो दिया। टीचर ने पहले छात्र का गला पकड़कर पाइप में उसका सिर मार दिया। उसे चांटे और घूसे भी मारे। इस मामले को लेकर परिजनों ने हबीबगंज पुलिस थाने में शिकायत की है। स्कूल प्रिंसिपल ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर विभाग को लिखा है।

शासकीय सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के प्रिंसिपल सुधाकर पाराशर ने बताया कि मेघ श्याम हाल ही में उच्च माध्यमिक स्कूल से आए हैं। वह राजस्थान के रहने वाले हैं। गुरुवार को स्कूल परिसर में वैक्सीनेशन किया जा रहा था। इसमें उनकी भी ड्यूटी लगी थी। इसी दौरान 11वीं का छात्र टीका लगवाने शाम करीब 4 बजे स्कूल में आया। इस दौरान लाइन में लगने को लेकर मेघ श्याम का छात्र से विवाद हो गया। उन्होंने उसे चांटे मारे। सूचना पर मौके पर पहुंचकर टीचर को पकड़ा गया। छात्र के परिजनों ने भी इसकी शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीचर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग विभाग से की गई है।

टीचर बोला- मैं नहीं मारता, तो वह मुझे पीटता

प्राचार्य पाराशर ने बताया कि जब उन्होंने छात्र को पीटने का कारण मेघ श्याम से पूछा, तो वह अजीब तर्क देने लगे। उन्होंने कहा कि अगर वह छात्र को नहीं पीटता, तो वह उसे ही पीटने लगता। इसलिए उसने छात्र को सबक सिखाने के लिए पीटा।

परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई

मामले की जानकारी लगते ही छात्र के परिजन स्कूल पहुंच गए। छात्र की बड़ी बहन ने प्रिंसिपल से मुलाकात की। भाई से हुई मारपीट को लेकर शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। प्रिंसिपल की समझाइश के बाद परिजन स्कूल से चले गए। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में उन्होंने थाने में भी शिकायत की है।

Related Articles

Back to top button