ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
छत्तीसगढ़

अन्तर्राज्यीय ट्रक चोर गिरोह का पर्दाफाश

बिलासपुर । चकरभाठा पुलिस ने ट्रक चोरी मामले मे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद ट्रक की कीमत लाखों में है। आरोपियों ने ट्रक को ट्रांसपोर्ट नगर परसदा से पार किया था। आ्ररोपी चोरी के ट्रक को मध्यप्रदेश में खपाने का प्रयास कर रहे थे। चोरी मामले में पकड़े गए चार में से दो आरोपी मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।ट्र को अमरकंटक से करीब 35 किलोमीटर पुष्पराजगढ़ दूर किरर घाटी से बरा्मद किया है। 
 पुलिस के अनुसार चकरभाठा थाना पहुंचकर मिनोचा कालोनी निवासी जैद अहमद ने ट्रक चोरी का रिपोर्ट दर्ज कराया। पीडि़त ने बताया कि 15 जनवरी को की शाम करीब 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर में ड्रायवर ने ट्रक खड़ा किया। 16 जनवरी को करीब 11 बजे जानकारी मिली कि ट्रक किसी ने पार कर दिया है। ट्रक का नम्बर सीजी 10 सी 3507 है।
शिकायत को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। पारूल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप, और गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया। थानेदार मनोज नायक की अगुवाई में टीम को आरोपियों को पकडऩे को कहा गया।
उमेश कश्यप ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया। इसी दौरान मुखबिर से जानकारी मिली कि संदेही.डोकलाडीह निवासी नज्जू कुमार ध्रुव दुर्गेश कुमार ध्रुव, बब्बू नायक और लालमन सारीवाल ट्रक बेचने की फिराक में है।  जानकारी मिलते ही चारो आरोपियों को घेरा बंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर ट्रक बरामद किया गया । चकरभाठा थानेदार मनोज नायक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली है। जल्द ही मामले को साझा किया जाएगा। 
 पकड़े गए आरोपियों का नाम नज्जू कुमार धू्रव पिता दुबे राम धूव्र उम्र 25 साल निवासी डोकलाडीह, बिलासपुर, दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता कृष्णा धूव्र उम्र 30 साल डोकलाडीह बिलासपुर, बब्बू नायक पिता रुपा नायक उम्र 25 साल ग्राम भेजरी, अमरकंटक मध्यप्रदेश , .लालमन सारीवाल पिता  जवाहर उम्र 19 साल निवासी केकरिया थाना अमरकंटक मध्यप्रदेश।
 

Related Articles

Back to top button