ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
मनोरंजन

राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी के नाम ट्रांसफर किए मुंबई में 5 फ्लैट

राज कुंद्रा ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के नाम 5 फ्लैट ट्रांसफर किए हैं। प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट के जरिए इस बात की जानकारी मिली है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा को पिछले साल पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया था लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। उनके अलावा कई और लोगों के नाम भी इस केस में सामने आए थे और शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की गई थी।

राज कुंद्रा ने मुंबई में अपने बंगले ‘किनारा’ के पूरे फर्स्ट फ्लोर को पत्नी शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के नाम कर ट्रांसफर कर दिया है, जिसमें 5 फ्लैट हैं। इस प्रॉपर्टी की कीमत 38.5 बताई जा रही है। उनका यह बंगला समुद्र तट से लगभग 300 मीटर की दूर पर बना हुआ है। आपको बता दें कि राज कुंद्रा का असली नाम रिपु सूदन कुंद्रा है। इस समय शिल्पा और राज कुंद्रा इसी बंगले में रहते हैं। हालांकि प्रॉपर्टी ट्रांसफर के बारे में अभी तक दोनों में से किसी को कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टा की जूहू इलाके के गांधीग्राम रोड पर स्थित ‘किनारा’ बंगाल करीब 5,955 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। ट्रांसफर मार्केट वैल्यू के हिसाब से इस इलाके में प्रॉपर्टी की कीमत 65,0000 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से है और इसी मार्केट वैल्यू के हिसाब से शिल्पा ने इस फ्लैट के लिए 1.9 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के लिए चुकाए हैं। सूत्रों के अनुसार यह ट्रांजेक्शन 21 जनवरी 2022 को किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button