ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड में चुनावी घोषणापत्र जारी कर चला महिला कार्ड 

देहरादून । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तराखंड के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया,इसमें पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने, चार लाख लोगों को नौकरी देने और ‘पर्यटन पुलिस’ बल के गठन का वादा किया है। घोषणापत्र को ‘उत्तराखंड स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ नाम दिया गया है। घोषणापत्र में 40 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता देने और रसोई गैस की कीमत 500 रुपये तक सीमित करने का वादा किया है। प्रियंका ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर पिछले पांच वर्ष में कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने लोगों से अपने वोट को गंभीरता से लेने को कहा।
उन्होंने वोट को परिवर्तन लाने के लिए मतदाताओं का ‘‘सबसे शक्तिशाली हथियार’’ बताया। प्रियंका ने कहा,पांच साल में मौजूदा सरकार ने कुछ नहीं किया। हम अब भी केवल हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को देखते हैं, जो इससे पहले सत्ता में थी। उन्होंने कुछ नहीं किया, क्योंकि काम करने की उनकी कोई मंशा ही नहीं थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस बदलाव ला सकती है।प्रियंका ने कहा, ‘‘तथाकथित डबल इंजन के इंजन ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण काम करना बंद कर दिया है।’’ कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि कोष की कोई कमी नहीं है, बल्कि सरकार में उसका इस्तेमाल करने की मंशा की कमी है।उन्होंने कहा कि देशभर में गन्ना किसानों की बकाया राशि 14,000 करोड़ रुपये है,इस आसानी से अदा किया जा सकता था यदि प्रधानमंत्री के लिए दो हवाई जहाज खरीदने में खर्च किए गए 16,000 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इसके लिए किया जाता।
प्रियंका ने कहा,कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश अपने सबसे बड़े संकट से गुजरा, क्योंकि केन्द्र ने दूसरे देशों को ऑक्सीजन और टीके दोनों का निर्यात किया।’’ उन्होंने कहा कि बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, मुझे बताया गया था कि हीरा सस्ता हुआ है,लेकिन दवाएं महंगी हुई हैं। भाजपा सरकार में केवल प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्र ही फले-फूले और समृद्ध हुए हैं।’’ उन्होंने लोगों को राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे वादों में ना फंसने की सलाह दी और कहा कि अगर उन्हें अपना जीवन बदलना है और अपनी स्थिति में सुधार चाहिए तो वे उन दलों से उनके ‘‘रोडमैप’’ के बारे में पूछें। उन्होंने कहा कि पार्टी के घोषणापत्र को ‘‘प्रतिज्ञा पत्र’’ नाम दिया गया है।

Related Articles

Back to top button