ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

एक महोत्सव के रास्ते 3 शहरों के पर्यटन को बढ़ावा

मंदसौर: हनुवंतिया के बाद अब मंदसौर जिले के गांधी सागर में भी जल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके लिए न केवल योजनाएं और पैकेज बना लिए गए हैं बल्कि टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम जल महोत्सव के जरिए गांधी सागर की तरफ पर्यटकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है साथ ही उससे मंदसौर के अन्य पर्यटन स्थलों के अलावा उज्जैन और इंदौर को भी जोड़ा जा रहा है।

गांधी सागर के लिए यह है योजना

– सात दिवसीय जल महोत्सव अक्टूबर-नवंबर में होगा।

– वाटर और एयर स्पोर्ट्स एक्टिविटी के अलावा कला-संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

– इसके अलावा आर्ट कैंप और कला प्रदर्शनी भी होगी।

– यहां टेंट सिटी भी बनाई जाएगी।

– यहां पर्यटकों को नाइट सफारी का मौका भी मिलेगा जो हनुवंतिया में नहीं है।

हर शहर को जान सकेंगे पर्यटक

इंदौर से गांधीसागर तक पर्यटकों को ले जाने के लिए विभाग ने विशेष पैकेज बनाया है। इसके तहत इंदौर, उज्जैन और मंदसौर को जोड़ा है। पैकेज के तहत उज्जैन में महाकाल ज्योतिर्लिंग, हरसिद्धी, मंगलनाथ, सांदिपनी आश्रम, राम घाट, मंदसौर में पशुपतिनाथ मंदिर, गांधीसागर में हिंगलाज किला, चतुर्भुजनाला, धर्मराजेश्वर मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा।

इंदौर को भी मिलेगा लाभ

गांधी सागर के साथ इंदौर, उज्जैन और मंदसौर तीनों शहरों को बढ़ावा देने के लिए विशेष पैकेज तैयार किया गया है। पैकेज के तहत उज्जैन और मंदसौर के खास पर्यटन स्थलों की सैर पर्यटकों को कराई जाएगी। चूंकि बाहर के पर्यटक इंदौर आकर रवाना होंगे इसलिए उन्हें शहर के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दी जाएगी। गांधी सागर में मालाश्री टापू पर रेस्टोरेंट भी शुरू किया गया है और वहां तक जाने के लिए बोट क्लब भी शुरू किया जा चुका है। अनुकूल मौसम के मुताबिक अक्टूबर-नवंबर में जल महोत्सव शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button