ब्रेकिंग
अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख...
महाराष्ट्र

ओवैसी को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई

नई दिल्ली| केंद्र ने शुक्रवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को राष्ट्रीय राजधानी के पास उनके काफिले पर हमले के एक दिन बाद ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।

सूत्रों के मुताबिक केंद्र ने हैदराबाद के सांसद की सुरक्षा की समीक्षा की और उन्हें तत्काल प्रभाव से ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया।

गुरुवार शाम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में चुनाव प्रचार से लौट रहे एआईएमआईएम प्रमुख के काफिले पर गोलियों से हमला किया गया था। घटना दिल्ली के पास एक टोल प्लाजा पर हुई थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शूटर हथियार छोड़कर फरार हो गए थे।

ओवैसी ने मीडिया से कहा कि मैं किठौर, मेरठ में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहा था। छाजरसी टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने मेरे वाहन पर तीन से चार राउंड गोलियां चलाईं।

हमले में कोई घायल नहीं हुआ है, बस उनकी कार के टायर पंचर हो गए थे।

उन्होंने बाद में सोशल मीडिया के जरिए सभी को सूचित किया कि हम सभी सुरक्षित हैं।

एआईएमआईएम प्रमुख ने 10 फरवरी से शुरू हो रहे उत्तर प्रदेश चुनाव के प्रचार के दौरान मेरठ में एक जनसभा को संबोधित किया था।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में राज्य में सात चरणों में होने वाले पहले चुनाव में 10 फरवरी को मतदान होगा।

Related Articles

Back to top button