ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
खेल

जस्टिन लैंगर के इस्तीफे के बाद ऑस्ट्रेलिया ने एंड्रयू मैक्डॉनल्ड को बनाया अं​तरिम कोच

ऑस्ट्रेलिया ने हेड कोच जस्टिन लैंगर के शनिवार को कोच पद से इस्तीफा देने के बाद उनका उत्तराधिकारी का चयन कर लिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने लैंगर के इस्तीफे के तुरंत बाद ट्वीट कर बताया कि पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू मैक्डॉनल्ड को टीम का अंतरिम कोच बनाए जाने की जानकारी दी। मैक्डॉनल्ड इससे पहले, ऑस्ट्रेलियाई टीम के असिस्टेंट कोच थे। लेकिन, लैंगर के इस्तीफे के बाद उन्हें टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है। ऑस्ट्रेलिया को मार्च में पाकिस्तान का दौरा करना है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच बनने के बाद मैक्डॉनल्ड अब पाकिस्तान दौरे से टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे। लैंगर ने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ दिया है। उनके मार्गदर्शन में ऑस्ट्रेलिया ने हाल में पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से रौंदा था। इसके अलावा लैंगर के कोच रहते ही ऑस्ट्रेलिया ने पिछले साल T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। वह चार साल तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे।

Related Articles

Back to top button