ब्रेकिंग
Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड का मुख्य आरोपी होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, जय मिश्रा... Araria Crime News: अररिया में दामाद के प्यार में अंधी मां ने की बेटी की हत्या; पुलिस के सामने कबूली ... Ghazipur Crime News: गाजीपुर में शादी के मंडप से गिरफ्तार हुआ दूल्हा; दुष्कर्म का आरोपी था फरार, बार... Pratapgarh Police Controversy: प्रतापगढ़ में एसओ ने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लिए महिला को जड़ा थप्प... Chumur Ladakh: भारत-चीन सीमा पर बसा 91 लोगों का चुमुर बनेगा देश का पहला 'मॉडल सीमा गांव' ED Raid in Mizoram: मिजोरम में ईडी का बड़ा एक्शन; म्यांमार सीमा पर 9 ठिकानों पर छापेमारी, बर्मी सुपा... Army Captain Proposal Controversy: नासिक में आर्मी हेलीकॉप्टर के सामने मंगेतर को प्रपोज कर फंसे कैप्... Seoni Road Accident: सिवनी में कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टकराने के... Punjab Congress Strategy: सुनील कोनुगोलू की राहुल-खरगे को सीक्रेट रिपोर्ट; पंजाब चुनाव के लिए चन्नी,...
मनोरंजन

‘पुष्पा’ स्टाइल में Zomato को अल्लू अर्जुन ने किया प्रमोट 

स्टार अल्लू अर्जुन  इन दिनों पुष्पा: द राइज की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं। फैन्स अल्लू के ‘पुष्पा’ स्टाइल को खूब पसंद कर रहे हैं। इस बीच जोमेटो का एक विज्ञापन सामने आया है, जिस में वो पुष्पा स्टाइल में प्रमोशन करते दिख रहे हैं। एक ओर जहां इस विज्ञापन को फैन्स पसंद कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई सोशल मीडिया यूजर्स अल्लू अर्जुन को ट्रोल भी कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जोमेटो पर साउथ सिनेमा की बेइज्जती करने का भी आरोप लगाया है।

जोमेटो ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस में अल्लू अर्जुन एक विलेन की पिटाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में अल्लू अर्जुन जब विलेन को पीटते हैं, तो वो स्लो मोशन में गिरता है। विलेन कहता है- ‘बनी, क्या प्लीज मुझे जल्दी नीचे गिरा सकते हो?’ जिस पर अल्लू कहते हैं- ‘ये साउथ सिनेमा है, हम ऐसे ही करते हैं।’ इसके बाद जोमेटो के प्रमोशन के लिए कुछ लाइन्स कही जाती हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अल्लू अर्जुन और जोमेटो को ट्रोल कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि अल्लू और जोमेटो साउथ सिनेमा कई बेइज्जती कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जोमेटो को अनइंस्टाल करने की भी बात कही है।

Related Articles

Back to top button