ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
व्यापार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर आई गिरावट

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इस बार कमी दर्ज की गई है। 28 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 4.531 अरब डॉलर घटकर 629.755 अरब डॉलर रह गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। 21 जनवरी को समाप्त सप्ताह में यह 67.8 करोड़ डॉलर घटकर 634.287 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई के आंकड़ों पर नजर डालें तो तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में यह रिकॉर्ड 642.453 अरब डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट आना है। रिजर्व बैंक के मुताबिक, इस सप्ताह एफसीए 3.504 अरब डॉलर घटकर 566.077 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास स्पेशल ड्राविंग राइट या एसडीआर 14.1 करोड़ डॉलर घटकर 19.011 अरब डॉलर रहा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष में भारत के मुद्रा भंडार में भी गिरावट आई है और यह 4.2 करोड़ डॉलर घटकर 5.174 अरब डॉलर रह गया है।

Related Articles

Back to top button