ब्रेकिंग
West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम
देश

हैदराबाद पहुंचे पीएम मोदी, तेलंगाना के सीएम रहे दूर

हैदराबाद| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को छह घंटे के दौरे पर यहां पहुंचे, लेकिन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव उनका स्वागत करने से दूर रहे। राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी और पशुपालन राज्य मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की।

मुख्य सचिव सोमेश कुमार, पुलिस महानिदेशक एम. महेंद्र रेड्डी और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री पर खुलेआम हमलावर रहे चंद्रशेखर राव उनकी अगवानी से दूर रहे। केसीआर संभवत: मोदी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे, जब मोदी शाम को शमशाबाद के पास मुचिन्तल में 216 फीट ऊंची स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी का अनावरण करेंगे। हवाईअड्डे पर उतरने के बाद प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से पाटनचेरु के लिए रवाना हुए।

Related Articles

Back to top button