ब्रेकिंग
Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर...
छत्तीसगढ़

भाजपा महिला नेता नादेशन सुमन उन्नी पर किेया गया हमले का प्रयास

दुर्ग जिले में निगम चुनाव के दौरान कुर्सी कांड से फेमस हुई भाजपा की महिला नेता नादेशन सुमन उन्नी पर हमले का प्रयास किया गया। शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने देर रात उनके घर में घुसने की कोशिश की। गालियां देते हुए ईंट-पत्थर से दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। उस समय घर में अकेली भाजपा महिला ने जान बचाने के लिए डायल 112 को फोन किया। इसके काफी देर बाद पुलिस टीम पहुंची और घटनास्थल देखकर लौट गई। चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत के दो दिन बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। भाजपा महिला नेता सुमन उन्नी ने 4 जनवरी की रात 9.10 बजे अपने ऊपर हमला का प्रयास किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। सुमन उन्नी ने शिकायत में बताया कि एन सुशीलन नाम का व्यक्ति शराब के नशे में शुक्रवार रात उनके घर पहुंचा। उस समय वह घर पर अकेली थी और दरवाजा बंद था। आरोपी ने बाहर से ईंट फेंककर दरवाजे में मारा और गालियां देने लगा।

आरोपी का कह रहा था कि वह उसे जान से मारकर जाएगा। इससे सुमन उन्नी काफी डर गई। उसने डायल 112 और भिलाई नगर टीआई को फोन किया। इसके बाद रात 8.45 बजे पुलिस की टीम पहुंची। सुमन उन्नी बाहर निकली और उसके बाद थाने जाकर मामले की लिखित शिकायत दी। भाजपा नेत्री के घर में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति स्कूटी से उन्नी के घर पहुंचा और उसे बाहर निकलने के लिए चिल्ला रहा है। इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है महिला घर के CCTV फुटेज सहित उसके बेटे को फोन पर दी गई धमकी की ऑडियो तक साक्ष्य के रूप में दे रही है। इसके बाद भी भिलाई नगर पुलिस इसे जबरदस्ती का हमला करार दे रही है।

Related Articles

Back to top button