ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

छोटे-छोटे समूह और संस्थाओं का पर्यावरण प्रेम देता है बड़ा संदेश – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में मुस्कान सोशल वेलफेयर सोसायटी के श्री गौरव जैन, श्री आकाश श्रवण और सुश्री रेखा ठाकुर के साथ अर्जुन और सप्तपर्णी के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि छोटे-छोटे समूहों और संस्थाओं की तरफ से पौधे लगाए जाने का कार्य बहुत बड़ा संदेश देता है। समाज को भी पर्यावरण के प्रति चिंतित रहना है। आज मुस्कान सोसायटी के सदस्य पौधा लगाने आए हैं, इनके प्रयास सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुस्कान सोशल वेलफेयर सोसायटी की गतिविधियों की जानकारी भी प्राप्त की। संस्था के सदस्यों ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान के साथ समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी संस्था लगाती है। अब तक 20 हजार से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया है। संस्था पौधे लगाने के साथ ही मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य, शिक्षा तथा स्वच्छता से संबंधित कार्य कर रही है।

अर्जुन और सप्तपर्णी का महत्व

अर्जुन का वृक्ष औषधीय वृक्ष है, जिसकी छाल एवं रस का उपयोग हृदय एवं क्षय रोग जैसी बीमारियों में लाभदायक है। अर्जुन का वृक्ष मध्यप्रदेश में भी काफी मात्रा में पाया जाता है। सप्तपर्णी का पौधा सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में उपचार की दृष्टि से महत्व है।

Related Articles

Back to top button