ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
महाराष्ट्र

कोरोना की रफ्तार घटी, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 7474 नए केस सामने आए 

नई दिल्ली । कोरोना का घातक वायरस अब सुस्त पड़ने लगा है उसके संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे कम हो रही है। कोरोना की तीसरी लहर के बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1 लाख 7474 नए केस सामने आए और 865 मरीजों की मौत हुई। जबकि 2 लाख से ज्यादा लोगों ने रिकवरी की है। देश में सक्रिय मामले अब 2.9 प्रतिशत पहुंच गए हैं। सक्रिय मामले अब 12 लाख 25011 तक पहुंच गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि अब तक 169 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की खुराक दी जा चुकी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 169.46 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 107474 नए केस सामने आए।
राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 5,602 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 19 मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 916, जोधपुर में 615, अलवर में 465, उदयपुर में 341 व गंगानगर में 311 संक्रमित शामिल हैं। राज्य में 9,309 और लोग संक्रमण से मुक्त हो गए और इस समय राज्य में 51,143 वायरस संक्रमितों का इलाज जारी है। पश्चिम बंगाल में कल कोरोना के 1,345 नए मामले सामने आए। राज्य में अब कुल संख्या बढ़कर 20,05,037 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में 31 और मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 20,789 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 2,251 संक्रमित ठीक हुए हैं, जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19,64,972 पर पहुंच गई है। राज्य में फिलहाल 19,276 मरीज उपचाराधीन हैं।

Related Articles

Back to top button