ब्रेकिंग
चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ... आधार कार्ड में नया पता कैसे बदलें? बिना लाइन में लगे घर बैठे मोबाइल से अपडेट करने का आसान तरीका ईद-ए-मिलाद उन नबी 2026: 26 अगस्त को मनाया जाएगा 12 रबीउल अव्वल, जानिए इस दिन का अर्थ और इस्लामिक महत... बालों के लिए नेचुरल क्लींजर: रीठा, आंवला और शैंपू जिंजर से बाल धोएं, मिलेंगे काले-मुलायम बाल CAG रिपोर्ट का हवाला देकर अशोक गहलोत का बड़ा आरोप: 37 में से 21 योजनाओं पर खर्च हुआ 'शून्य' बजट भागलपुर में गंगा का कहर: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव राघोपुर में 60 फीट टूटा तटबंध, कई इलाकों में फैल... नीम करोली बाबा के कैंची धाम में निर्माणाधीन 'ॐ पुल' पर गहराया विवाद, पीएमओ पहुंची शिकायत JPSC कंबाइंड सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा 2025 में धांधली की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, कें... अयोध्या में सावन में मछली भोज पर बवाल: सीएम योगी बोले- 'राम-राम चिल्लाते हैं और दावत उड़ाते हैं', अज... दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से आफत: सड़कें बनीं तालाब, ट्रैफिक जाम और 7 उड़ानें जयपुर डायवर्ट
देश

BJP नेता ने पूछा, क्या शाहरुख खान ने लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के सामने फातेहा पढ़ने के बाद थूका! स्वरा भास्कर ने लगाई लताड़

देश की मशहूर स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश शोक में है। 6 फरवरी को 92 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली। जिसके बाद रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें कई राजनेता और बड़ी दिग्गज हस्तियां भी शामिल हुईं।

वहीं इन सब के बीच शाहरुख खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह कहा जा रहा कै कि शाहरुख ने लता के पार्थिव शरीर के सामने फातेहा पढ़ने के बाद उनपर थूका! जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

इतना ही नहीं  बीजेपी नेता व हरियाणा बीजेपी के आईटी एंड सोशल मीडिया हेड अरुण यादव ने भी इस वीडियो को शेयक कर सवाल किया है कि क्या शाहरुख खान ने थूका है?

 

बीजेपी नेता के इस सवाल पर कइयों ने प्रतिक्रिया दी है। वहीं फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अरुण यादव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनको लताड़ते हुए लिखा कि हर रोज ये नफ़रती चिंटू अपनी नफरत को जहालत में छुपाकर अपनी तंग दिली का सबूत देते हैं। शाहरुख तो फिर भी दुआ फूंक रहे हैं पर इन नफरती लोगों की मानसिकता इस देश से बाहर थूके जाने लायक ही है!

स्वरा के अलावा कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने अरुण यादव के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि प्रिय @ShahnawazBJP जी एवं बीजेपी में मौजूद सभी नेतागण, क्या आप लोगों के अंदर अंतरात्मा की आवाज जीवित है या वो भी शाखा में गिरवी रखकर आये है? किसी के अंतिम संस्कार में इंसानियत की इस सबसे खूबसूरत तस्वीर पर इस जहरीले व्यंग्य का समर्थन कर आप राजनीति को किस स्तर तक लेकर जाएंगे?’

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी शाहरुख को ट्रोल करनेवालों की क्लास लगाते हुए लिखा कि लता मंगेशकर जी के अंतिम संस्कार में थूकने का झूठा आरोप लगाकर शाहरुख खान को निशाना बनाने वाले लोगों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। उन्होंने प्रार्थना की और उनकी आगे की यात्रा में सुरक्षा और आशीर्वाद के लिए उनके पार्थिव शरीर को फूंक दिया। हमारे जैसे देश में ऐसी सांप्रदायिक गंदगी के लिए कोई जगह नहीं है।

Related Articles

Back to top button