ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
राजस्थान

भाजपा युवा मोर्चो ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

जयपुर । पिछली 11 जनवरी को अलवर में तिजारा फाटक पुलिया पर मूक बधिर बालिका से हुए तथाकथित दुष्कर्म के मामले में सरकार ने जांच भले ही सीबीआई को सौप दी है मगर अलवर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चो ने सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए बालिका को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन के साथ सद्बुद्धि यज्ञ किया।
समूची दुर्घटना को लेकर बच्ची के पिता ने बाकायदा प्रेस वार्ता में जिला कलेक्टर नंनुमल पहाडिय़ा के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि जिला कलेक्टर ने उन्हें जमीन और प्लॉट का प्रलोभन देकर इस मामले को दुर्घटना कहने के लिए कहा था इसी के चलते भाजपा युवा मोर्चा के कुछ कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी के आवास की दीवारों पर काले रंग से लिखा था कि पीडि़ता को प्लॉट नहीं न्याय दो, सत्ता के दलाल मत बनो. इस संदर्भ में कुछ लोगों के खिलाफ राज कार्य में बाधा का मामला भी दर्ज कराया था आज भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा नगर सर्किल चौराहे स्थित पार्क में सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। अलवर जिला कलेक्टर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के ऊपर राज कार्य में बाधा का केस दर्ज कराया है, यदि सरकारी दीवारों पर लिखना राज कार्य में बाधा है तो हम जब तक मूक बधिर बालिका को न्याय नहीं मिलेगा राजस्थान के मुख्यमंत्री को खून से लिखा पत्र लिखते रहेंगे और तहसील स्तर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलायेंगे।

Related Articles

Back to top button