ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
लाइफ स्टाइल

वेस्टर्न ड्रेस के साथ बेस्ट लगते हैं ये नेकलेस

महिलाओं को अपनी ड्रेस के साथ नेकलेस पहनना बेहद पसंद होता है। ऐसे में चाहे ट्रेडिशनल आउटफिट हो या वेस्टर्न महिलाएं अपने आउटफिट के साथ नेकलेस जरूर कैरी करती हैं। हालांकि वेस्टर्न ड्रेस के साथ किन तरह की ज्वेलरीज पहनी जाएं, इस बात को लेकर महिलाएं बेहद कन्फ्यूज रहती हैं। अगर आप भी ज्यादातर वेस्टर्न आउटफिट कैरी करती हैं, तो जाहिर है आपको भी ऐसी प्रॉब्लम्स फेस करनी पड़ती होगी। इसलिए आज के आर्टिकल में हम आपको ऐसे कई नेकलेस के बारे में बताएंगे

मल्टी कलर स्ट्रिंग- रंग-बिरंगे नेकलेस भला किसे पसंद नहीं होते हैं। इसलिए आपके पास एक स्ट्रिंग नेकलेस जरूर होना चाहिए। इस तरह के नेकलेस में कई रंगों के बीड्स लगाए जाते हैं, जो अलग-अलग शेप और साइज के होते हैं। यह मल्टी कलर नेकलेस होते हैं, ऐसे में ये सभी कलर के आउटफिट के साथ आसानी से स्टाइल किए जा सकते हैं। इस तरह के नेकलेस को आप मार्केट, कैजुअल आउटिंग्स और छोटी-मोटी पार्टीज के लिए कैरी कर सकती हैं।

प्रिंसेस नेकलेस- यह नेकलेस अपने रीगल और रॉयल लुक की वजह से प्रिंसेस नेकलेस के नाम से जाना जाता है। इस तरह के नेकलेस की लेंथ 17 से 18 इंच तक की होती है, वहीं इसका वजन बेहद कम रहता है। इसलिए जिन महिलाओं को हैवी नेकलेस पहनना नहीं पसंद होता, वो इसे अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। प्रिंसेस नेकलेस को आप अपने गाउन या वी नेक आउटफिट के साथ बड़ी आसानी से कैरी कर सकती हैं।

टैसल नेकलेस- टैसल नेकलेस आपको अलग-अलग तरह की चेन में देखने को मिलते हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से यह नेकलेस ट्रेंड में है। इसे आप सिंपल टी-शर्ट या टॉप के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। बता दें कि टैसल नेकलेस आपको कई तरह के शेप और साइज में बड़ी आसानी से मिल जाएंगे।

टॉर्क नेकलेस- यह नेकलेस देखने में बेहद यूनिक होता है। इस तरह के नेकलेस को ज्यादातर नेकलाइन की तरफ से खोला या बंद किया जाता है। टॉर्क नेकलेस आपकी स्किन के कॉन्टैक्ट में ही रहता है, वहीं इसका साइज बहुत छोटा होता है। इस तरह के नेकलेस को ज्यादातर मेटल से बनाया जाता है, इसके साथ ही ये नेकलेस स्फीयर शेप के होते हैं। ब

ओपेरा नेकलेस- इस तरह के नेकलेस डीप नेक वाले आउटफिट के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं। यह कम हैवी होने के साथ-साथ स्टाइलिश और अट्रैक्टिव दिखते हैं। इन नेकलेस की लंबाई 25 से 26 इंच लंबी होती है, जिस वजह से आप एक इस नेकलेस के साथ दूसरे नेकलेस की लेयरिंग भी कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button