ब्रेकिंग
Chakkajam in Oon: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्...
देश

बिहार के मंदिर में मची भगदड़, 1 की मौत 8 लोग घायल

लखीसरायः बिहार के लखीसराय में एक मंदिर के समीप सोमवार को भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और कम से कम आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि जिले के टाउन थानाक्षेत्र स्थित अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मच गयी। वहां बड़ी संख्या में लोग श्रवण महीने के आखिरी सोमवार को भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए जुटे थे। थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक समय भीड़ बेचैन होने लगी और लोग आगे बढऩे के लिए धक्का मुक्की करने लगे जिससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस स्थिति को शीघ्र ही नियंत्रण में लाया गया।

उन्होंने बताया कि 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जब उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो उसपर चोट का कोई निशान नहीं था। लगता है कि दिल का दौरा पड़ने का उसकी मौत हो गयी। सिंह ने कहा कि जिन लोगों घायल बताया जा रहा है, असल में भीड़ की वजह से उमस होने और दम घुटने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button