ब्रेकिंग
Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Government Tenders: 5 करोड़ से अधिक के टेंडरों की जानकारी अब ऑनलाइन; पारदर्शिता के लिए सरकार... Haryana Air Pollution: हरियाणा में 1 अक्टूबर से लागू होगी 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नीति; बिना पॉल्यूश... Yamunanagar News: खाट पर पिता को लेकर न्याय मांगने पहुंचीं बेटियां; अनिल विज से गुहार, पर मंत्री नही... Haryana Health Services: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने दी 18 करोड़ से अधिक की मंजूर... Faridabad Crime News: साली से निकाह का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार Haryana LTC Bill Update: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत; अब LTC बिल में संशोधन के लिए नहीं भटकना... Anil Vij Statement: राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भड़के अनिल विज; कहा- 'विपक्ष कर रहा सनातन का मजाक' Irrigation Department Action in Yamunanagar: सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण; नोटिस के बाद भी कब्जा न ... Yamunanagar News: सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट के आरोप में पूर्व सरपंच पिंकी रानी गिरफ्तार
देश

माघ के अंतिम प्रदोष व्रत पर बन रहा है अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हिदू धर्म में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है. वैसे तो हर दिन भगवान शिव की पूजा की जा सकती है, लेकिन विशेष संयोग पर शिवजी की पूजा विशेष फलदायी होती है. प्रदोष व्रत भगवान शिव के समर्पित है. माघ शुक्ल त्रयोदशी के दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है.

14 फरवरी को है माघ का अंतिम प्रदोष व्रतमाघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत है खासइस दिन शिव-पार्वती की होती है पूजाSom Pradosh Vrat 2022: हिंदू धर्म में भगवान शिव की उपासना का विशेष महत्व है. वैसे तो हर दिन भगवान शिव की पूजा की जा सकती है, लेकिन विशेष संयोग पर शिवजी की पूजा विशेष फलदायी होती है. प्रदोष व्रत भगवान शिव के समर्पित है. माघ शुक्ल त्रयोदशी के दिन भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत रखा जाता है. ऐसे में जानते हैं माघ मास का अंतिम प्रदोष के बारे में.

माघ प्रदोष व्रत तिथि (Magh Pradosh Vrat 2022 Date)

पंचांग के मुताबिक माघ मास का अंतिम प्रदोष व्रत 14 फरवरी, सोमवार के दिन रखा जाएगा. हालांकि त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 13 फरवरी की शाम 6 बजकर 42 मिनट से शुरू हो जाएगी. जबकि त्रयोदशी तिथि का समाप्ति 14 फरवरी की रात 8 बजकर 28 मिनट पर होगी.

सोम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त (Som Pradosh Vrat 2022 Shubh Muhurat)

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में करना शुभ माना जाता है. ऐसे में पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 14 फरवरी की शाम 6 बजकर 10 मिनट से रात्रि 8 बजकर 28 मिनट तक है. प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है.

सोम प्रदोष व्रत पूजन विधि (Som Pradosh Vrat Puja Vidhi)

शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्रत के दौरान कुछ खास नियमों का पालन करनी जरूरी होता है. वैसे तो प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है, लेकिन द्वाद्शी तिथि से ही इसके नियम शुरू हो जाते हैं. प्रदोष व्रत के दौरान तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए. इस दिन शुभ मुहूर्त से पहले उठकर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करना चाहिए. इसके बाद सफेद वस्त्र पहनकर भगवान शिव को जल अर्पित करें. फिर फल, फूल, धूप, दीप, अक्षत, दूध, दही, भांग, धतूरा और पंचामृत आदि भगवान को अर्पित करें. इस दिन शिव चालीसा का पाठ और शिव मंत्र का जाप जरूर करें. शाम की पूजा के बाद फलाहार करें और अगले दिन व्रत का पारण करें.

Related Articles

Back to top button