ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
खेल

IPL 2022 मेगा ऑक्शन नीलामी 12 और 13 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुरू होगी 

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन कितने बजे से शुरू होगी। इसे लेकर स्थिती साफ हो गई है। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाली आईपीएल 2022 मेगा नीलामी सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आईपीएल की आधिकारिक ट्विटर पर मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई है। नीलामी दो दिन तक चलेगी। आईपीएल के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन में इस बार 10 टीमों के मालिक खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। आईपीएल 2022 नीलामी के लिए इस बार 1200 से ज्यादा क्रिकेटरों ने रजिस्ट्रेशन कराया था
नीलामी में जिन 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी, उनमें 228 कैप्ड और 355 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं। कैप्ड वे खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं। वहीं, अनकैप्ड प्लेयर्स वे जो घरेलू क्रिकेट या लीग क्रिकेट भारत या फिर अन्य देश में खेल चुके हैं, IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में अब 48 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। वहीं, 20 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रुपये है। इसके अलावा 34 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है।

Related Articles

Back to top button