ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
व्यापार

आज से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की बैठक शुरू, बजट के बाद पहली मीटिंग

भारतीय रिजर्व बैंक  की दो महीने में होने वाली मौद्रिक नीति की बैठक आज से शुरू हो गई है। ।अमेरिका का सेंट्रल बैंक अगले महीने से ब्याज दरों को बढ़ाने की घोषणा करेगा। वह साल भर में 4 से 5 बार ऐसा करेगा। रिजर्व बैंक ग्रोथ पर फोकस रखेगा और इसके लिए वह दरों में बदलाव नहीं करेगा। यह ठीक सरकार की लाइन के अनुसार है। बजट में भी सरकार ने पूरी तरह से ग्रोथ पर फोकस किया है। रिजर्व बैंक की मीटिंग का फैसला 10 फरवरी को आएगा। इस दौरान उसे कोविड की तीसरी लहर, क्रिप्टोकरेंसी पर गाइडलाइंस, महंगाई और अन्य मुद्दों पर फोकस करना होगा। अभी रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% है। RBI ने लगातार 9वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मई 2020 से यह उसी लेवल पर है।

इस बार भी रिजर्व बैंक देखो और इंतजार करो की नीति अपनाकर दरों को यथावत रखेगा। बजट में शुद्ध रूप से 11.6 लाख करोड़ रुपए की उधारी लेने का अनुमान लगाया गया है। यह बैंक ऑफ अमेरिका के 9.6 लाख करोड़ रुपए के अनुमान से ज्यादा है। बैंक ऑफ अमेरिका को उम्मीद है कि मार्च-अप्रैल तक रिवर्स रेपो रेट में 40 बेसिस पॉइंट की बढ़त हो सकती है। जबकि जून में पहली बार रेपो रेट को बढ़ाया जा सकता है और 2022 के अंत तक इसे 4.75% किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button