ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
पंजाब

लुधियाना में मारपीट मामले में विधायक सिमरजीत बैंस धारा 307 तहत गिरफ्तार

लुधियाना में सोमवार देर शाम डाबा रोड इलाके में विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस प्रत्याशी कमलजीत सिंह कड़वल के साथियों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने विधायक सिमरजीत बैंस को धारा 307 में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले थाना शिमलापुरी पुलिस ने लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस, उनके बेटे, दो भाइयों, भतीजा, पीए, लोक इंसाफ पार्टी के तीन पार्षदों समेत लगभग 200 अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

सोमवार देर शाम विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और कांग्रेस प्रत्याशी कमलजीत सिंह कड़वल के साथियों के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। बैंस समर्थकों ने कमलजीत सिंह कड़वल और उनके साथियों की गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दीं। आरोप यह भी है कि बैंस समर्थकों की तरफ से गोली चलाई गई। यह सारा वाकया पुलिस की मौजूदगी में हुआ। पुलिसकर्मी वहां बीच बचाव करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

कमलजीत सिंह कड़वल ने बताया कि उनकी एक चुनावी जनसभा थी। समर्थकों के साथ वहां जाने के लिए वह दफ्तर के पास खड़े थे। इसी दौरान सिमरजीत सिंह बैंस, उनका बेटा और अन्य समर्थक वहां पहुंचे। उन्होंने आते ही ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया और गाड़ियां तोड़नी शुरू कर दी। जब तक वह कुछ समझ पाते हमलावरों ने उन्हीं पर सीधी गोलियां चलाने लगे। उन्होंने किसी तरह से अपनी जान बचाई।

Related Articles

Back to top button