ब्रेकिंग
दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,...
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में ड्राइवर ने कंट्रोल खोया, स्टीयरिंग लॉक हुई; 100 की स्पीड से दुकान में घुसी

छिंदवाड़ा में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की हाई स्पीड से जा रही बेकाबू कार ने पुलिसवालों को उड़ा दिया। पुलिसवालों को टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार दुकान में जा घुसी। कार की चपेट में आने से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें एक ASI और एक आरक्षक है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देहात पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात को ये घटना परासिया नाका पर सर्किट हाउस के पास तिराहे पर हुई है। इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कार बेहद तेजी से पुलिस नाका तोड़ती हुई दुकान में घुसती दिखाई दे रही है।

शादी से लौट रहे थे कार में सवार युवक

देहात पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात कुछ युवक कार (UP16 6632) में सवार होकर शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान तिराहे पर लगे चेक पाइंट पर तैनात जवान ने कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने कार से कंट्रोल खो दिया और स्टीयरिंग लॉक हो गई। बेकाबू कार बिना रुके दुकान में घुस गई। कार की चपेट में आने से आरक्षक हंसमुख सूर्यवंशी और वहां बैठकर रजिस्टर में नाम-पते लिख रहे ASI किशोर कुमार उईके घायल हो गए।

चार युवक मौके से गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

पुलिस ने कार ड्राइव कर रहे मुल्लाजी पेट्रोल पंप (छिंदवाड़ा) के पास रहने वाले नवेद (24) पुत्र नईम अहमद, शंकरनगर (छिंदवाड़ा) निवासी साजिद (34) पुत्र सफदर अली, जबलपुर के घंटाघर निवासी जफर (38) पुत्र हैदर अली और ईशानगर (छिंदवाड़ा) निवासी दानिश पुत्र नईम खान को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। CSP मोतीलाल कुशवाहा के मुताबिक, चारों युवक कुकड़ाजगत (छिंदवाड़ा) स्थित एक लॉन में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button