ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
उत्तरप्रदेश

बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की तैयारी में भाजपा

गोरखपुर ।  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त बिजली देने और बिजली के बकाया भुगतान में छूट देने जैसी बड़ी चुनावी घोषणाएं कर सकती है।  सूत्रों ने शनिवार को बताया कि भाजपा नेतृत्व ने समाजवादी पार्टी (सपा) के 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के चुनावी वादे के जवाब में अपने घोषणा पत्र में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने की तैयारी कर ली है। उल्लेखनीय है कि भाजपा छह फरवरी को अपना संकल्प पत्र जारी करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में बताया था कि भाजपा अगले पांच साल के लिए जनहित एवं विकास के कामों की कार्ययोजना को संकल्प पत्र के नाम से रविवार को जारी करेगी। सूत्रों के अनुसार संकल्प पत्र में भाजपा, बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। इसमें सपा के 300 यूनिट फ्री बिजली देने की तर्ज पर निश्चित सीमा तक मुफ्त बिजली देने के अलावा किसानों को बिजली के बकाया बिल में भी राहत देने की घोषणा को शामिल किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सपा ने चुनाव के बाद सरकार बनने पर शहरी क्षेत्रों में 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने के अलावा किसानों को सिंचाई के लिये फ्री बिजली देने का वादा किया है।  भाजपा ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले वहां के घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का चुनावी वादा किया था। इस वादे को उत्तर प्रदेश में माकूल बदलावों के साथ संकल्प पत्र में शामिल करने की तैयारी है। साथ ही उत्तर प्रदेश में बिजली के बकाया बिल में भी छूट देने की भाजपा घोषणा कर सकती है।

Related Articles

Back to top button