ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
मध्यप्रदेश

धार में राह चलते महिला का हाथ पकड़ा, पीड़िता ने आरोपी को घर से घसीटकर बाहर निकाला, डंडों से पीटा

धार में छेड़खानी करने पर भीड़ ने मनचले की जमकर पिटाई की और फिर उसे निर्वस्त्र कर सड़क पर जुलूस निकाला। मामला निसरपुर का है। आरोपी ने सड़क पर अकेला देख महिला का हाथ पकड़ा और छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद महिला अपने परिजन और गांववालों को साथ लेकर आरोपी के घर पहुंची। उसे घसीटकर घर से बाहर निकाला, फिर लोगों ने डंडों से आरोपी की पिटाई कर दी। साथ ही जुलूस निकालते हुए उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

छेड़छाड़ की ये घटना चार दिन पुरानी है। पुलिस के मुताबिक 5 फरवरी को महिला पुराने निसरपुर गई थी। यहां अकेला पाकर बाइक से गुजर रहे आरोपी शिवम पाटीदार ने महिला से छेड़छाड़ की। महिला वहां से घर आई तो देर शाम आरोपी उसके घर के सामने भी आ पहुंचा और फिर कुछ हरकतें की। गांव के लोग इकट्‌ठा हुए तो मौके से भाग निकला। मामले में केस दर्ज करने की बात को लेकर आरोपी पक्ष और महिला के परिवार में विवाद हो गया था।

पुलिस ने मामले में 2 केस दर्ज किए हैं। पहला केस महिला की ओर से छेड़छाड़ को लेकर दर्ज किया गया है। दूसरा केस युवक के साथ हुई मारपीट को लेकर दर्ज किया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने 5 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है। कुक्षी टीआई दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button