ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मनोरंजन

सारा अली खान ने मां अमृता सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। अमृता ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिस वजह से वह आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में फैंस सोशल मीडिया के जरिए अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। दूसरी तरफ सेलेब्स भी अमृता को बर्थडे विश कर रहे हैं। अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। सारा ने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा नोट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के लिए प्यार जाहिर किया है।

सारा अली खान को अपनी मां अमृता सिंह की कार्बन कॉपी कहा जाता है। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी मां अमृता के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी मां की तरह ही पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। सभी तस्वीरें कोलाज में हैं, जिसमें एक तरफ सारा अली खान की तस्वीर लगी है और दूसरी ओर अमृता सिंह की फोटो लगी है। इन सभी तस्वीरों में सारा अपनी मां की तरफ ही दिख रही हैं। सारा अली खान ने इन तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। सारा ने लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे मम्मी। मुझे हमेशा आईना दिखाने के लिए धन्यवाद, लेकिन फिर भी मुझे प्रेरित करती रहे। मैं आपको हमेशा खुश और गौरवान्वित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश करने का वादा करती हूं और मैं हर रोज आपके द्वारा दी गई ताकत, सुंदरता, अनुग्रह और प्रतिभा के एक भाग को आत्मसात करने का प्रयास करूंगी।’ सारा और अमृता की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अमृता ने साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

Related Articles

Back to top button