ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
देश

यूपी में गैस रिसाव से महिला की बाथरूम में मौत

फिरोजाबाद (यूपी)| फिरोजाबाद जिले में 27 वर्षीय एक महिला शादी के तीन दिन बाद बाथरूम में मृत पाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नहाने गई महिला की गीजर से गैस लीक होने से दम घुटने से मौत हो गई।

पीड़ित की पहचान एक निजी बैंक कर्मचारी निधि गुप्ता के रूप में हुई है। निधि ने 3 फरवरी को फिरोजाबाद के चूड़ी व्यवसायी निश्चल गुप्ता से शादी की थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरि मोहन सिंह ने कहा, “बाथरूम मुश्किल से 3 गुणा 4 फीट आकार का था। इसमें वेंटिलेशन की कोई व्यवस्था नहीं थी। गीजर से गैस रिसाव के कारण दम घुटने से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। महिला के परिवार को उसकी मौत की सूचना दी गई। अभी तक पूरे मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।”

फिरोजाबाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश प्रेमी ने कहा, “बाथरूम के गीजर से निकलने वाले कार्बन मोनोऑक्साइड के सांस लेने से वेंटिलेशन की कमी होने पर व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। इस स्थिति के परिणामस्वरूप शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में अचानक गिरावट आती है, जिससे व्यक्ति बेहोश हो जाता है और बाद में दम घुटने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है। जाड़े के दिनों में लोगों के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाए जाने के मामले सामने आते हैं। ऐसे मामलों में गीजर रिसाव सबसे आम कारण है।”

Related Articles

Back to top button