ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
व्यापार

PF पर ब्याज दर में बढ़ोतरी, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में हो सकता है फैसला

लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए नौकरीपेशा को राहत देने के लिए सरकार पीएफ पर ब्याज दरों में इजाफा कर सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी (सीबीटी) की अगले महीने यानी मार्च में गुवाहाटी में होने वाली बैठक में इस पर फैसला हो सकता है।  बैठक में 2021-22 के लिए पीएफ जमा पर मिलने वाली ब्याज दर बढ़ाई जा सकती है। बैठक में पेंशन की न्यूनतम राशि बढ़ाने को लेकर भी विचार हो सकता है।

इससे पहले ईपीएफओ की वित्तीय निवेश एवं ऑडिट कमेटी की बुधवार को बैठक होनी है। इसमें ईपीएफओ की अब तक की कमाई पर चर्चा हो सकती है। इसके आधार पर ही कमेटी पीएफ पर ब्याज दर में संशोधन की सिफारिश करेगी। मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि यह सिफारिश सीबीटी की मार्च में होने वाली बैठक से एक दिन पहले या उसी दिन की जा सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की आखिरी बैठक मार्च में श्रीनगर में हुई थी।

वित्तीय निवेश एवं ऑडिट कमेटी की बुधवार को होने वाली बैठक में ईपीएफओ की कमाई के निवेश पर भी चर्चा हो सकती है। सरकार ने ईपीएफओ की कमाई में से पांच फीसदी तक अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (एआईएफ) में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था। कमेटी के एक सदस्य ने कहा कि पिछली बैठक में हमने इस संबंध में और जानकारी मांगी थी। इस बार भी बैठक में इस पर चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button